नई दिल्ली: 'इश्कबाज' की रागिनी मल्होत्रा यानी अदिती गुप्ता ने बिजनेसमैन कबीर चोपड़ा से प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली। अदिती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कबीर संग अपनी तस्वीर शेयर की है। एकता कपूर और करण पटेल ने भी अदिती को सगाई की बधाई दी है।
अदिती ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है- ''मैंने ना कह दिया... मजाक कर रही हूं... वह मेरे हैं।''
Additi Gupta, Kabir Chopra
करण पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''गुड्डू की गुड्डी।''
Additi Gupta, Kabir Chopra
अदिती पहले रिजवान बाचव को डेट कर रही थीं, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया था। अदिती का नाम एक्टर लक्ष्य लालवानी से भी जुड़ा था, लेकिन आखिरकार कबीर चोपड़ा ही अदिती के हमसफर बने।
अदिती 'किस देश में है मेरा दिल' से फेमस हुई थीं। उन्होंने 'जरा नचके दिखा', 'संजोग से बनी संगिनी', 'पुनर्विवाह', 'हिटलर दीदी', 'बदलते रिश्तों की दास्तां', 'ये है आशिकी', 'कबूल है', 'काला टीका', 'परदेस में है मेरा दिल', 'इश्कबाज' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' में काम किया है।