1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PHOTOS: तैमूर संग सैफ-करीना बीच वेकेशन के लिए मालदीव रवाना, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

PHOTOS: तैमूर संग सैफ-करीना बीच वेकेशन के लिए मालदीव रवाना, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

 Published : Sep 02, 2018 04:51 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 04:51 pm IST

रविवार तड़के रात सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ मालदीव के लिए रवाना हो गए। तीनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan and Taimur- India TV Hindi
Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan and Taimur Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: रविवार तड़के रात सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ मालदीव के लिए रवाना हो गए। तीनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। करीना ने वाइट वन पीस और जैकेट, सैफ ने ब्लू डेनिम और शर्ट और तैमूर ने ब्लू पैंट और ब्लू-वाइट टी-शर्ट पहना था। तैमूर को सैफ ने अपनी गोद में लिया हुआ था।

हालांकि हर समय खुश नजर आने वाले तैमूर एयरपोर्ट पर हंसते हुए नहीं दिखे। सुबह की फ्लाइट होने के कारण वह नींद में नजर आ रहे थे। तैमूर ज्यादातर मीडिया को पोज देते दिखते हैं, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं दिखा।

Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan and Taimur
Image Source : YOGEN SHAHKareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan and Taimur

Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan and Taimur
Image Source : YOGEN SHAHKareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan and Taimur

करीना और सैफ अक्सर हॉलिडे पर जाते रहते हैं। कुछ समय पहले ही करीना, सैफ और तैमूर के साथ एक महीने के लिए लंदन गई थीं। हालांकि हॉलिडे से वापस आते ही करीना और सैफ काम में जुट जाते हैं।

करीना के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह करण जौहर की 'तख्त' में नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही करण ने इस फिल्म की घोषणा की है। फिल्म में करीना के अलावा रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर हैं।

जून में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' हिट साबित हुई है। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सनिया और सुमित व्यास थे।

इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'गुड न्यूज' में भी दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म सेरोगेसी पर है। यह अगले साल 19 जुलाई को रिलीज होगी। इसे राज मेहता डायरेक्ट करेंगे।

Also Read:

मिस यूनिवर्स इंडिया 2018 नेहल चुदासमा को बॉलीवुड में नहीं है दिलचस्पी, सिविल सर्विस में चाहती हैं जाना

PHOTOS: श्वेता बच्चन नंदा के स्टोर लॉन्च पर दिखा सुहाना, नव्या, अनन्या का स्टाइलिश लुक

Box Office Collection Yamla Pagla Deewana Phir Se: सनी देओल और धर्मेंद्र की फिल्म डिजास्टर साबित हुई

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन