1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PHOTOS: रणबीर कपूर ने घर में रखी पार्टी, करण-करीना हुए शामिल

PHOTOS: रणबीर कपूर ने घर में रखी पार्टी, करण-करीना हुए शामिल

 Published : Aug 23, 2018 03:22 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 03:22 pm IST

रणबीर कपूर ने बुधवार को अपने घर पर पार्टी रखी थी, जिसमें करण जौहर, करीना कपूर खान समेत रणबीर के करीबी शामिल हुए थे।

Karan Johar, Kareena Kapoor Khan- India TV Hindi
Karan Johar, Kareena Kapoor Khan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: रणबीर कपूर ने बुधवार को अपने घर पर पार्टी रखी थी, जिसमें करण जौहर, करीना कपूर खान समेत रणबीर के करीबी शामिल हुए थे। हालांकि पार्टी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जरूर हो रहे हैं।

रणबीर के गेस्ट लिस्ट में करण-करीना के अलावा आदित्य रॉय कपूर, आरती और पूजा शेट्टी भी थे। रणबीर के घर जाते हुए कुछ सेलेब्स की तस्वीरें सामने आई थीं। करण ने पार्टी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Karan Johar
Image Source : INSTAGRAMKaran Johar

करण ने करीना की एक इमेज शेयर की और लिखा- ''जब बेबो मेरे अलमारी के साथ पोज देती हैं।''

Kareena Kapoor Khan
Image Source : INSTAGRAMKareena Kapoor Khan

करण ने आरती और पूजा के साथ सेल्फी भी शेयर की।

Karan Johar with Aarti and Pooja Shetty
Image Source : INSTAGRAMKaran Johar with Aarti and Pooja Shetty

करण फिलहाल 'कॉफी विद करण' के नए सीजन की तैयारी कर रहे हैं। इस बार कॉफी कप का रंग काला होगा।

इसके साथ करण अपनी आने वाली फिल्म 'तख्त' की तैयारी भी कर रहे हैं। 'तख्त' में करीना कपू खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और अनिल कपूर हैं।

रणबीर ने हाल ही में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग बुल्गारिया में खत्म की है। फिल्म में उनके साथ आलिया और अमिताभ बच्चन भी हैं।

Also Read:

Satyameva Jayate Box Office Collection Day 8: जारी है जॉन अब्राहम का धमाल, अब तक हो चुकी है इतनी कमाई

कमाई के मामले में अक्षय ने सलमान को छोड़ा पीछे, दुनिया के 7वें सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर बने

हेलन के मशहूर गाने 'मुंगडा' के रीमेक में नजर आएंगे अजय और सोनाक्षी, 'टोटल धमाल' में शामिल होगा गीत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन