नई दिल्ली: फिल्ममेकर करण जौहर अपनी निजी जिदंगी के बारे में हमेशा से खुलकर बोलते आए हैं। वह किसी भी मुद्दे पर बोल्ड कमेंट देने से भी नहीं हिचकिचाते। हाल ही में एक चैट शो के दौरान उन्होंने बताया कि मौका मिलने पर किस एक्ट्रेस से वह शादी करना चाहेंगे।
Related Stories
चैट शो में उनसे पूछा गया कि मौका मिलने पर वह किस एक्ट्रेस से शादी करना चाहेंगे। करण ने कहा- करीना कपूर खान। करण और करीना एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।
करीन, करण की अगली फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाली हैं। करीना के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर हैं।
तैमूर को जन्म देने के बाद करीना 'वीरे दी वेडिंग' से बॉलीवड में कमबैक कर चुकी हैं। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया और सुमित व्यास थे। फिल्म हिट साबित हुई है।
हाल ही में करीना ने फैशन डिजाइनर मोनीषा जयसिंह के लिए लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया है।
Also Read:
इंदौर में सलमान खान के पुश्तैनी घर पहुंचे आयुष और वरिना, वीडियो देखकर भावुक हुए दबंग खान