नई दिल्ली: सिलेब्रिटीज के हमश्कलों का होना आम बात है। अक्सर बॉलीवुड, हॉलीवुड सिलेब्रिटीज और क्रिकेटर्स के हमशक्ल सामने आते रहते हैं। रणबीर कपूर, परिणीति चोपड़ा, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सैफ अली खान, शाहरुख खान के बाद अब करण जौहर का हमशक्ल भी सामने आ गया है और इसे देखकर करण हैरान हो गए हैं।
Related Stories
दरअसल, करण जौहर ने 'लवरात्रि' के गानों की तारीफ में एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट के रिप्लाई पर उसमान खान के एक शख्स ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- ''लोग कहते हैं कि मैं करण जौहर जैसे दिखता हूं। ऐसा है क्या?''
करण ने उस्मान को रिप्लाई किया- ''कुछ ट्वीट्स मुझे नि:शब्द कर देते हैं। यह उनमें से एक है।''
आपको बता दें कि करण ने हाल ही में 'तख्त' की घोषणा की है। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर हैं।
इसके साथ ही करण 'कॉफी विद करण' का नया सीजन भी लाने वाले हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। नए सीजन में कॉफी मग का रंग बदलकर काला हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन के पहले गेस्ट प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हो सकते हैं।
कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि करण, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी लॉन्च करने वाले हैं। उन्होंने इसके लिए स्क्रिप्ट की तलाश भी शुरू कर दी है।
Also Read:
सलमान खान को शाहरुख खान और आमिर खान से अच्छा एक्टर मानती हैं कटरीना कैफ