नई दिल्ली: बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत आजकल अपनी फिल्म ‘सिमरन’ को लेकर चर्चा में हैं। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना एक गुजराती लड़की का किरदार निभा रही हैं। कंगना अपनी फिल्म के प्रचार के लिए इंडिया टीवी के खास शो आप की अदालत में पहुंची थीं। रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए कंगना ने ऋतिक रौशन, आदित्य पंचौली और करण जौहर पर जमकर निशाना साधा।
इस शो के अब तक दो प्रोमो जारी किए गए हैं, पहले प्रोमो में जहां कंगना गुस्से में ऋतिक से माफी की मांग करती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरे प्रोमो में कंगना आंखों में आंसू लिए कह रही हैं कि उस इंसान से प्रेम करना मेरे लिए दूसरी मौत जैसा था।
आप की अदालत में कंगना का पहला वार ऋतिक पर, अगला नंबर किसका?
37 सेकंड के इस प्रोमो मे कंगना कह रही हैं, ‘मैंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष झेला है, मैंने सच में ही उस इंसान को बहुत प्यार किया था। मैंने अपने प्रेमी के लिए उस तरह की शायरियां, उस तरह की नज्में... जैसे आप किसी के लिए नहीं कहते। वो सब डालकर उसने दुनिया में मुझे बदनाम करने के लिए यूज किया। मेरे लिए इससे गुजरना दूसरी मौत जैसा था।’
यहां देखिए प्रोमो
इससे पहले जो प्रोमो रिलीज हुआ था उसमें कंगना ने ऋतिक से माफी की मांग करते हुए कहा था, ‘उसको यहां (आप की अदालत) बुलाइए, उससे एक-एक क्वेश्चन पूछिए, क्योंकि मैंने नोटिस नहीं भेजा था।’ कंगना ने आगे कहा, ‘इतनी बेइज्जती मैंने सही है, जिसका कोई हिसाब नहीं है। रात भर मैं रोती थी, मुझे नींद नहीं आती थी। मुझे स्ट्रेस हुआ ट्रॉमा हुआ, मेंटल ट्रॉमा हुआ, इमोशनल ट्रॉमा हुआ। मेरे नाम पर उसने (ऋतिक ने) घटिया, वाहियात मेल रिलीज किए हैं। जिसे आज भी लोग गूगल करके पढ़ते हैं और चटकारे लेते हैं। इस बदतमीजी के लिए मुझे माफी चाहिए उनसे।’
हाल ही में कंगना ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है, हैप्पी मैरिड मैन इज अ मिथ। यानी खुश शादीशुदा आदमी जैसा कुछ नहीं होता है। कंगना से पूछा गया था कि उन्होंने शादीशुदा इंसान से ही मोहब्बत क्यों की, पहले आदित्य पंचौली और फिर ऋतिक रौशन। इसका जवाब देते हुए कंगना ने कहा, खुश शादीशुदा आदमी जैसा कुछ नहीं होता है, वो आदमी मेरे पास आकर रोता था, मुझसे कहता था मेरी वाइफ एविल बिच है, वो मुझे मारती है, टॉर्चर करती है। ऐसी बात सुनकर कोई भी औरत पिघल जाएगी।
कंगना रनौत के साथ आप की अदालत का पूरा एपिसोड आप इंडिया टीवी पर शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। इसका पुन: प्रसारण रविवार सुबह 10 बजे और रात 10 बजे होगा।
बदतमीजी के लिए मुझे ऋतिक से माफी चाहिए-कंगना
Latest Bollywood News