1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने 'आप की अदालत' में ऋतिक रौशन पर लगाए संगीन आरोप

कंगना रनौत ने 'आप की अदालत' में ऋतिक रौशन पर लगाए संगीन आरोप

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 30, 2017 04:13 pm IST,  Updated : Sep 02, 2017 03:02 pm IST

कंगना इंडिया टीवी में रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंची थीं। कंगना ने पहला वार अभिनेता ऋतिक रौशन पर करते हुए उनसे माफी की मांगी की है।

aap ki adalat- India TV Hindi
kangana hrithik

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में  इंडिया टीवी में रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंची थीं। शो में कंगना ने कई खुलासे किए। कंगना ने ऋतिक रौशन से हुई डर्टी फाइट पर काफी कुछ कहा। कंगना ने तो ऋतिक रौशन से माफी की मांग कर दी है। कंगना चाहती हैं कि ऋतिक ने उन्हें जो मानसिक और भावनात्मक रूप से ट्रॉमा दिया है उसके लिए वो माफी मांगे। आप की अदालत के प्रोमो मे कंगना कहती दिख रही हैं कि ‘उसको (ऋतिक) यहां बुलाइए और पूछिये, क्योंकि मैंने नोटिस नहीं भेजा था।’ कंगना आगे कहती हैं ऋतिक की वजह से उन्हें मेंटल और इमोशनल ट्रॉमा झेलना पड़ा। 40 सेकंड के इस प्रोमो में कंगना आगे कह रही हैं, मैं उससे (ऋतिक) पब्लिक माफी चाहती हूं।

यहां देखिए प्रोमो-

कंगना ने ये भी कहा कि ऋतिक ने मुझे पागल साबित करने की कोशिश की है। अगर उसे मुझसे इतनी ही दिक्कत थी तो मेर बर्थडे पर फ्लोर पर नाच-नाचकर डांस क्यों करता था। 

कंगना और ऋतिक की लड़ाई की शुरूआत 2016 में शुरू हुई थी। दोनों के अफेयर ने बॉलीवुड में खूब चर्चा बटोरी थी। जिस वक्त ऋतिक और कंगना रिलेशनशिप में थे उस वक्त ऋतिक और सुजैन पति-पत्नी थे। ऋतिक और कंगना के बीच नजदीकी फिल्म ‘कृष 3’ से शुरू हुई थी। जब कंगना को लगा ऋतिक अपनी पत्नी से तलाक नहीं लेने वाले हैं तो उन्होंने ऋतिक के साथ रिश्ता खत्म कर दिया था।

बाद में ऋतिक और सुजैन का तलाक भी हो गया मगर कंगना और ऋतिक फिर से एक नहीं हुए। बाद में कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन को सिली एक्स यानी बेवकूफ एक्स ब्वॉयफ्रेंड कह दिया था। जिसके बाद ऋतिक ने कंगना को लीगल नोटिस भेज दिया और मामले ने तूल पकड़ लिया।

कंगना ने आप की अदालत के इस खास एपिसोड में काफी खुलकर इस मुद्दे पर बात की है। कंगना का पहला वार ऋतिक पर था, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के और लोगों पर तीखा वार किया है। कंगना और किसे-किसे निशाने पर लिया है, इसके लिए देखते रहिए इंडिया टीवी। 

कंगना रनौत के साथ ये दिलचस्प एपिसोड आप आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। शो का रिपीट टेलीकास्ट रविवार की सुबह और रात 10 बजे किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन