1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकी भागनानी ने लिया नए साल पर ऐसा संकल्प

जैकी भागनानी ने लिया नए साल पर ऐसा संकल्प

नया वर्ष होते ही अक्सर हम लोगों को देखते हैं कि वह अपने नए साल के लिए एक संकल्प लेते हैं, जिसे वह पूरे वर्ष फॉलो करते हैं। इस मामले में हमारे फिल्मी सितारे काफी आगे रहते हैं। हाल ही में जैकी भागनानी ने भी संकल्प लिया है कि...

jackky- India TV Hindi
jackky

मुंबई: नया वर्ष होते ही अक्सर हम लोगों को देखते हैं कि वह अपने नए साल के लिए एक संकल्प लेते हैं, जिसे वह पूरे वर्ष फॉलो करते हैं। इस मामले में हमारे फिल्मी सितारे काफी आगे रहते हैं, जो हर साल अपने लिए एक संकल्प बनाते हैं। हाल ही में अभिनेता व निर्माता जैकी भागनानी ने भी ऐसा ही एक संकल्प लिया है। उन्होंने अस्वास्थ्यकर व हानिकारक भोजन से 2017 में दूर रहने का संकल्प लिया है और उन्होंने कहा कि वह पर्यावरण को भी साफ रखने की पूरी कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़े:-

जैकी ने नए फिटनेस वीडियो 'कसरत' को लांच किया है जो बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के स्कूलों में दिखाया जाएगा। उन्होंने ट्विटर पर इस साल के लिए अपने फिटनेस लक्ष्य को शेयर किया है। उन्होंने अपनी शानदार बॉडी दिखाने वाली एक तस्वीर को भी पोस्ट किया है। जैकी ने ट्वीट किया, "यहां पहुंचने में 10 साल लग गए। इस साल स्वस्थ अहार लेने के साथ पर्यावरण साफ रखने का प्रयास करूंगा।"

जैकी उम्मीद करते हैं कि बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म 'सरबजीत' ऑस्कर की दौड़ में और आगे जाएगी। 89वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए यह फिल्म सवश्रेष्ठ पिक्चर की श्रेणी में 336 फिल्मों के साथ रेस में शामिल है।

उमंग कुमार निर्देशित यह फिल्म सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है, जो गलती से भारतीय सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया था। वहां उस पर जासूसी करने का आरोपी माना गया और मौत की सजा सुनाई गई। अप्रैल 2013 में उसके साथी कैदियों ने उस पर आत्मघाती हमला कर दिया और कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई।

Latest Bollywood News