A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग से जैकलीन फर्नांडीज ने शेयर किया स्टिल

अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग से जैकलीन फर्नांडीज ने शेयर किया स्टिल

बच्चन पांडे के सेट से एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो निश्चित रूप से आपका उत्साह बढ़ा देंगी।

bachchan pandey, jacqueline fernandez- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- JACQUELINE FERNANDEZ 'बच्चन पांडे' की शूटिंग से जैकलीन फर्नांडीज ने शेयर किया स्टिल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों बेहद उत्साहित हैं क्योंकि वह एक्शन थ्रिलर फिल्म बच्चन पांडे के साथ जुड़ गई हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के अलावा अक्षय कुमार और कृति सेनन लीड रोल में हैं। दिवा वर्तमान में अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर, बच्चन पांडे की शूटिंग कर रही हैं, और आज एक्ट्रेस ने फिल्म से अपने स्टिल शेयर किए हैं जिसमें एक्ट्रेस हॉट लगने के साथ क्यूट भी लग रही हैं।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "बच्चन पांडे के लिए इस किरदार को निभाने में खूब मज़ा आया।  साजिद नाडियावाला, अक्षय कुमार, फरहान आपका शुक्रिया, सेट को जीवंत बनाने के लिए। कृति सेनन आप अद्भुत हैं !! खूब सारा प्यार।

सनी लियोनी ने कहा वो अपने बच्चों की जिंदगी निजी रखने की कोशिश करेंगी    

बच्चन पांडे एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसे हाउसफुल 4 के निर्देशक फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 26 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कलाकारों में अभिनेता अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

Latest Bollywood News