मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज इन दिनों आगामी फिल्म ए फ्लाइंग जट को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म में टाइगर एक सुपरहीरो की भूमिका में दिख रहे हैं। जैकलिन को अब तक हम बड़े पर्दे पर सहायक किरदारों में ही देखते आए हैं। लेकिन जैकलिन का कहना है कि वह अपने अब तक के निभाए किरदारों से हटकर अपनी अगली फिल्म में कुछ अलग भूमिका में नजर आएंगी। जैकलिन ने बॉलीवुड में 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
इसे भी पढ़े:-
इस बार सहायक किरदार से हटकर कुछ अलग करने की योजना के बारे में पूछे जाने पर जैकलिन ने बताया, "आशा है कि जल्द ही ऐसा होगा। एक फिल्म है लेकिन इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी पर हां मैं अपनी अगली फिल्म में कुछ अलग और कुछ दिलेरी भरे काम करती नजर आऊंगी।"
बॉलीवुड की अभिनेत्री जैकलिन को अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ढिशूम' की सफलता से काफी खुश देखा जा रहा है और वह अपनी आगामी फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, जिसका निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। इसके अलावा जैकलिन को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक एक्शन फिल्म में भी देखा जाएगा। हालांकि, इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।
जैकलिन इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ निर्माता-निर्देशक करण जौहर और गणेश हेगड़े भी निर्णायक की भूमिका में दिख रहे हैं।
Latest Bollywood News