1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! कपिल और जैकलिन ने गुपचुप रचाई शादी

OMG! कपिल और जैकलिन ने गुपचुप रचाई शादी

 Published : Aug 10, 2016 04:48 pm IST,  Updated : Aug 10, 2016 05:36 pm IST

खबर आई है कि कपिल शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। जी हां, उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है। इससे भी ज्यादा आप दुल्हन का नाम सुनते ही चौंक जाएंगे। कपिल ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज से शादी रचाई है।

The Kapil sharma Show- India TV Hindi
The Kapil sharma Show

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन और बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा की शादी को लेकर अक्सर सवाल किए जाते हैं। लेकिन अब खबर आई है कि कपिल शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। जी हां, उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है। इससे भी ज्यादा आप दुल्हन का नाम सुनते ही चौंक जाएंगे। कपिल ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज से शादी रचाई है। सिर्फ इतना ही नहीं कपिल की मां ने इन दोनों को आशीर्वाद भी दे दिया है। कपिल ने खुद अपनी और जैकलिन की शादी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपिल ने इसके साथ कैप्शन लिखा, "तुमने मुझे सबसे खुशनसीब इंसान बना दिया है जैकलिन, वादा करो तुम मुझे शॉपिंग, घुमाने, गिफ्ट्स के लिए लेकर जाओगी और हमेशा मेरा ख्याल रखोगी।"

इसे भी पढ़े:-

फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा:-

लेकिन हम आपको बता दें कि कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा जहां हो वहां मजाक तो होगा ही। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यह शादी सच में नहीं हुई है। दरअसल जैकलिन अपनी आगामी फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंची थीं, और कपिल के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं कि उनके शो पर कोई खूबसूरत अदाकारा आए और वह उनके साथ फ़्लर्ट न करें ऐसा तो शायद ही कभी हुआ होगा। जैकलिन से शादी करना भी उनकी मस्ती का ही एक हिस्सा था।

जैकलिन जब शो पर पहुंची तो कपिल ने उनके साथ झूठमूठ की शादी कर ली। जैकलिन भी इसमें कहां पीछे रहने वाली थीं उन्होंने भी कपिल का पूरा साथ दिया। लेकिन जो भी हो इनकी इस शादी से दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ है।

इस दौरान जैकलिन के साथ उनकी फिल्म की टीम टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा भी मौजूद थे। 'ए फ्लाइंग जट्ट' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर एक सुपरहीरो का किरदार निभाचे हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन