1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हंसी का डबल धमाका, मिलिए कपिल के भाई गप्पू से

हंसी का डबल धमाका, मिलिए कपिल के भाई गप्पू से

 Published : Jul 27, 2016 01:39 pm IST,  Updated : Jul 27, 2016 01:39 pm IST

कपिल शर्मा हमेशा ही दर्शकों को हंसाने के लिए अपने शो में कुछ नया करते रहते हैं। अब वह अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' को और भी ज्यादा मजेदार बनाने जा रहे हैं।

Kapil- India TV Hindi
Kapil

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा हमेशा ही दर्शकों को हंसाने के लिए अपने शो में कुछ नया करते रहते हैं। अब वह अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' को और भी ज्यादा मजेदार बनाने जा रहे हैं। वह इसमें कुछ बदलाव लाने वाले हैं। हाल ही में शो में उनकी ऑनस्क्रीन बुआ (उपासना सिंह) की एंट्री हुई हैं। उपासना ने कलर्स पर कपिल का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' बंद होने के बाद उनका साथ छोड़ दिया था, लेकिन अब एक बार फिर से वह कपिल के साथ आ गई हैं। अब इस शो में एक और शख्स ही एंट्री होने जा रही है। ये दिखने में कुछ-कुछ कपिल जैसा ही है।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल ये शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद कपिल ही हैं। खबरों के अनुसार कपिल शर्मा एक बार फिर अपने शो में डबल रोल में नजर आएंगे। कपिल पिछले शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में बिट्टू का भाई सिट्टू के किरदार में नजर आए थे। इस बार भी वो ऐसा ही कुछ करने जा रहे हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में फिलहाल कपिल 'कप्पू' की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन जल्द ही इसमें उनके भाई 'गप्पू' की भी एंट्री होने वाली है।

कपिल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गप्पू के लुक की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "हाय... मैं गप्पू हूं.. मैंने कप्पू का अकाउंट हैक कर लिया है।" कपिल के शो में उनके बाकी किरदारों की तरह उनका डबल रोल भी काफी लोकप्रिय रहता है। पिछले शो में जितना बिट्टू को पसंद किया जाता था उतनी ही वाह-वाही सिट्टू ने भी लूटी थी। अब देखना यह है कि क्या कप्पू की तरह गप्पू भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन