1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोविंदा से बहुत कुछ सीखने को मिला: कपिल शर्मा

गोविंदा से बहुत कुछ सीखने को मिला: कपिल शर्मा

 Published : Jun 25, 2016 04:23 pm IST,  Updated : Jun 25, 2016 04:23 pm IST

'द कपिल शर्मा शो' के होस्ट और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को अपना गुरु मानते हैं। गोविंदा 'द कपिल शर्मा शो' की आगामी कड़ी में नजर आने वाले हैं। गोविंदा ने बुधवार को इस विशेष एपिसोड की शूटिंग की।

govinda and kapil sharma- India TV Hindi
govinda and kapil sharma

मुंबई: 'द कपिल शर्मा शो' के होस्ट और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को अपना गुरु मानते हैं। गोविंदा 'द कपिल शर्मा शो' की आगामी कड़ी में नजर आने वाले हैं। गोविंदा ने बुधवार को इस विशेष एपिसोड की शूटिंग की। वह अपनी पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा के साथ इस एपिसोड में शामिल हुए।

बॉलीवुड में 30 साल से भी ज़्यादा दर्शकों के बीच धमाल मचाने वाले 52 वर्षीय अभिनेता ने अपने निजी जीवन की बहुत-सी घटनाएं और अभिनेता बनने के मार्ग में आई चुनौतियों के बारे में बातचीत की।

ये भी पढ़ें-

गोविंदा ने यह भी बताया कि कॉमेडी उनकी पसंदीदा शैली है।

यह सुनने के बाद कपिल ने कहा, "आप मेरे गुरु जैसे हैं। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और मैं आपको बहुत पसंद करता हूं।"

गोविंदा वाले विशेष एपिसोड का प्रसारण रविवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन