1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या 'बड़े मिया छोटे मिया' के सीक्वल में दिखेंगे अमिताभ और गोविंदा?

क्या 'बड़े मिया छोटे मिया' के सीक्वल में दिखेंगे अमिताभ और गोविंदा?

 Published : Jun 23, 2016 02:41 pm IST,  Updated : Jun 23, 2016 03:17 pm IST

फिल्मकार वाशु भगनानी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि कॉमेडी ब्लॉकबस्टर 'बड़े मियां छोटे मियां' के रिमेक के कम से कम एक दृश्य में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और गोविंदा नजर आएं।

amitabh- India TV Hindi
amitabh

मुंबई: बॉलीवुड में पिछले काफी वक्त से सीक्वल फिल्में बनाने का दौर चल रहा है। कुछ समय पहले यह भी खबर आई थी कि वर्ष 1998 में आई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' सीक्वल भी बन सकता है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि इस फिल्म को जैकी भगनानी बनाने की योजना कर रहे हैं। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर फिल्मकार वाशु भगनानी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि कॉमेडी ब्लॉकबस्टर 'बड़े मियां छोटे मियां' के रिमेक के कम से कम एक दृश्य में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और गोविंदा नजर आएं। इसके लिए वह दोनों को मनाने की कोशिश करेंगे। 1998 में आई फिल्म के निर्देशक डेविड धवन थे। इसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा दोहरी भूमिका में नजर आए थे।

इसे भी पढ़े:- गवर्नर, गोविंदा और D कनेक्शन, क्या गोविंदा ने दाऊद की मदद ली ?

कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं: गोविंदा

गोविंद को कोर्ट ने दिया माफी मांगने का आदेश, जानिए क्यों

भगनानी ने कहा, "फिलहाल हम 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'हीरो नंबर 1' के रिमेक पर काम कर रहे हैं। रिमेक सीक्वल से अच्छी होगी। मैं वास्तव में कोशिश करूंगा कि अमिताभ बच्चन और गोविंदा कम से फिल्म के एक दृश्य में नजर आएं। यह उनकी संक्षिप्त भूमिका होगी। उनको लेना बहुत बढ़िया होगा। यह एक आइकॉनिक फिल्म है।"

उनसे पूछा गया कि क्या रिमेक की कतार में लगी अन्य फिल्मों- 'कूली नंबर 1' और 'बीवी नंबर 1' में भी वही कास्ट होगी तो निर्माता ने कहा, "शायद। आज कुछ अच्छे अभिनेता हैं जो वही भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन यह सब पटकथा पर निर्भर करता है। जब यह पूरी हो जाएगी तब हम इन चीजों को देखेंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन