A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक ऐड शूट के लिए जाह्नवी कपूर बनीं ब्राइडमेड, देखें तस्वीरें

एक ऐड शूट के लिए जाह्नवी कपूर बनीं ब्राइडमेड, देखें तस्वीरें

फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह ब्राइडमेड बनी नजर आ रही हैं।

Janhvi kapoor- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAH Janhvi kapoor

मुंबई: फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह ब्राइडमेड की तरह तैयार हुई हैं। लेकिन यह दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें नहीं हैं। साथ ही यह किसी शादी की भी फोटो नहीं है। दरअसल यह एक ऐड की तस्वीरें हैं। जाह्नवी मुंबई की अक्सा बीच पर एक ऐड फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थी। ऐड के मुताबिक जाह्नवी ब्राइडमेड की तरह तैयार हुई हैं। जाह्नवी के यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

इस फोटो शूट में जाह्नवी गोल्डन कलर का लहंगा पहन पर सिर पर फूलों का हेयरबैंड लगाए नजर आ रही हैं और अपने साथ एक एक्ट्रेस से बात कर रही हैं। 

Image Source : Image source/YOGEN SHAHJanhvi kapoor
 
Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAHjanhvi kapoor
 
Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAHjanhvi kapoor
 
Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAHJanhvi kapoor

जाह्नवी ने बॉलीवुड में कदम फिल्म 'धड़क' से रखा था। यह मराठी फिल्म  'सैराट' का हिंदी रीमेक था। फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में थे। जाह्नवी करण जौहर की आने वाली फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। तख्त में जाह्नवी के साथ करीना कपूर खान, विकी कौशल, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। यह फिल्म 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके साथ ही जाह्नवी मनीष मल्होत्रा के फैशन शो मे नजर आती रहती हैं। आपको बता दें कि जाह्नवी  'कॉफी विद करन' के सीजन 6 में नजर आने वाली हैं। वह अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो में बात करती नजर आएंगी।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा की शादी से जुड़ी कौन सी बात से भड़क गई परिणीति चोपड़ा, इस तरह दिया जवाब

'रेस 3' से भी बड़ी डिजास्टर साबित हुई आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'

Latest Bollywood News