1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा की शादी से जुड़ी कौन सी बात से भड़क गई परिणीति चोपड़ा, इस तरह दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा की शादी से जुड़ी कौन सी बात से भड़क गई परिणीति चोपड़ा, इस तरह दिया जवाब

 Published : Nov 16, 2018 03:01 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 03:01 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियों के बीच में कुछ ऐसी बात हो गई की परणीति चोपड़ा भड़क पड़ी।

priyanka chopra and pariniti chopra- India TV Hindi
priyanka chopra and pariniti chopra Image Source : INSTAGRAM/PARINITI CHOPRA

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने वाले हैं। सभी लोगों को प्रियंका और निक की शादी का इंतजार है। यह एक शाही शादी होने वाली है। प्रियंका और निक ने अगस्त में मुंबई में सगाई की थी। सगाई में निक का पूरा परिवार भारत आया था। आपको बता दें कि निक ने प्रियंका को उनके बर्थ डे वाले दिन प्रपोज किया था। शादी की तैयारियों के बीच में कुछ ऐसी बात हो गई की परणीति चोपड़ा भड़क पड़ी।

दरअसल एक वेबसाइट ने प्रियंका और निक की शादी से जुड़ा एक आर्टिकल लिखा था। जिसके मुताबिक परिणीति ब्राइडमेड नही होंगी। जब परिणीति ने यह आर्टिकल लिखा तो उन्होंने वेबसाइट को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। 

परिणीति ने लिखा कि-  'मैं आपसे विनती करती हूं कि कोई भी आर्टिकल छापने से पहले रिसर्च कर लिया करें।'

प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।  शादी में परिणीति जूते चुराने वाली हैं जिसके लिए उन्होंने जूते चुराई में अच्छी खासी रकम की मांग की है।  एक फैन ने जब सोशल मीडिया के जरिए जूते चुराई की बात पूछी तो उन्होंने  जवाब भी दिया। परिणीति ने लिखा कि - हां बिल्कुल मैंने तो डील भी कर ली है। इस बात की गवाह प्रिंयका चोपड़ा हैं।

प्रियंका इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के लिए दिल्ली आई हुई हैं और आज वह शादी की तैयारियों का जायजा करने जोधपुर जाएंगी।  प्रियंका के साथ उनके होने वाले सास-ससुर और मां भी जोधपुर जा सकते हैं।

Also Read:

'रेस 3' से भी बड़ी डिजास्टर साबित हुई आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

सपना चौधरी को लड़कों ने किया परेशान, कार से उतारकर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन