A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर को मिली एक और फिल्म, 'रूह-अफ्जा' में राजकुमार राव के साथ बनी जोड़ी

जाह्नवी कपूर को मिली एक और फिल्म, 'रूह-अफ्जा' में राजकुमार राव के साथ बनी जोड़ी

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) प्रोड्यूसर दिनेश विजन की आगामी फिल्म 'रूह-अफ्जा' में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगी।

Janhvi Kapoor, Rajkummar Rao- India TV Hindi
Janhvi Kapoor, Rajkummar Rao

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) प्रोड्यूसर दिनेश विजन की आगामी फिल्म 'रूह-अफ्जा' में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगी। दिनेश ने एक बयान में कहा, "रूह-अफ्जा' के लिए हमें ऐसे अभिनेताओं की जरूरत थी, जो अपनी भूमिकाओं में सहजता से ढल जाए। राजकुमार राव और वरुण शानदार अभिनेता हैं। दोनों अपने अंदाज में बेहतरीन कॉमेडी करते हैं।" जाह्नवी फिल्म में दो किरदारों-रूही और अफसाना के रूप में नजर आएंगी।

दिनेश ने जाह्नवी के बारे में कहा, "लीड एक्ट्रेस के तौर पर हमें ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो दो अलग तरह के व्यक्तित्व वाले किरदार को सहजता से निभा सके और जाह्नवी इसमें खरी उतरीं। वह वास्तव में किरदार से जुड़ गईं। फिल्म की पटकथा में ताजगी, नयापन है और अभिनेत्री भी ऐसी ही हैं।"

दिनेश विजन और मृगदीप सिंह लांबा निर्मित फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता करेंगे। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में जून के महीने में शुरू होगी और यह 20 मार्च 2020 को रिलीज होने की उम्मीद है।

जाह्नवी फिलहाल गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने पिछले साल 'धड़क' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर थे। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

(इनपुट- IANS)

Also Read:

Junglee Movie Review: विद्युत जामवाल का एक्शन शानदार मगर कहानी इंप्रेस करने में रही नाकामयाब

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों पर बोनी कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट

Notebook vs Junglee: इस फ्राइडे बड़े पर्दे पर 'नोटबुक' और 'जंगली' के बीच होगी टक्कर

Latest Bollywood News