अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की शादी की खबरें पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अर्जुन के पापा बोनी कपूर ने इन खबरों का खंडन किया है। कहा जा रहा था कि अर्जुन और मलाइका की क्रिश्चियन वेडिंग होगी। दोनों पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है।
Related Stories
बोनी ने शादी की खबरों पर अमर उजाला को कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
अर्जुन और मलाइका को कई बार साथ में देखा जाता है। वो साथ में लंच और डिनर डेट पर जाते अक्सर दिख जाते हैं। पिछले साल अक्टूबर में मलाइका का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अर्जुन मिलान भी गए थे।
इसके पहले मलाइका ने अरबाज़ खान से शादी की थी। उनका एक बेटा अरहान है, जो मलाइका के साथ रहता है। आपको बता दें कि मलाइका-अरबाज़ के तलाक के पहले भी अर्जुन संग मलाइका का नाम जुड़ा था। मलाइका से पहले अर्जुन, सलमान खान की बहन अर्पिता खान को भी डेट कर चुके हैं।
अर्जुन के फिल्मी करियर की बात करें तो वह फिलहाल 'पानीपत' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा संग उनकी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' भी रिलीज़ होने वाली है।
Also Read:
Junglee Movie Review: विद्युत जामवाल का एक्शन शानदार मगर कहानी इंप्रेस करने में रही नाकामयाब
लोकसभा चुनावों से पहले माधुरी दीक्षित ने साफ किया- नहीं लड़ेंगी इलेक्शन
Notebook vs Junglee: इस फ्राइडे बड़े पर्दे पर 'नोटबुक' और 'जंगली' के बीच होगी टक्कर