'दिल तो हैप्पी है जी' के लिए जैसमीन भसीन ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से ली प्रेरणा
'दिल तो हैप्पी है जी' के लिए जैसमीन भसीन ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से ली प्रेरणा
IANS
Published : Jan 07, 2019 11:41 pm IST, Updated : Jan 07, 2019 11:41 pm IST
अभिनेत्री जैसमीन भसीन ने कहा कि उन्होंने अपने आगामी शो 'दिल तो हैप्पी है जी' में अपने किरदार हैप्पी के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान से प्रेरणा ली है।
Image Source : INSTAGRAMJasmin Bhasin
अभिनेत्री जैसमीन भसीन ने कहा कि उन्होंने अपने आगामी शो 'दिल तो हैप्पी है जी' में अपने किरदार हैप्पी के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान से प्रेरणा ली है। शो में जैसमीन हैप्पी नामक लड़की का किरदार निभा रही हैं जो युवा और चुलबुली है जिसका मकसद अपने चारों ओर खुशी बिखेरना है।
जैसमीन ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अपने किरदार की तैयारी करते वक्त फिल्म 'जब वी मेट' में करीना द्वारा निभाए गीत के किरदार से प्रेरणा ली क्योंकि फिल्म में गीत भी काफी चुलबुली थी।
उन्होंने कहा, "मैं इस फिल्म को पहले अलग तरह से देखती थी लेकिन अब मैं उसकी बारीकियां सीख रही हूं जो मुझे मेरे चरित्र के लिए मदद कर रही है।"
जैसमीन 'टशन-ए-इश्क' और 'दिल से दिल तक' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं।