1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द कपिल शर्मा शो' में होगी सुनील ग्रोवर की एंट्री, नवजोत सिंह सिद्धू ने किया इशारा

'द कपिल शर्मा शो' में होगी सुनील ग्रोवर की एंट्री, नवजोत सिंह सिद्धू ने किया इशारा

 Published : Jan 07, 2019 10:28 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 10:28 pm IST

The Kapil Sharma Show: नवजोत सिंह सिद्धू ने इशारा किया है कि सुनील ग्रोवर 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ सकते हैं।

Sunil Grover may return to The Kapil Sharma Show- India TV Hindi
Sunil Grover may return to The Kapil Sharma Show Image Source : INSTAGRAM

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया। हालांकि कपिल कई बार सुनील से माफी मांग चुके हैं। कपिल फिलहाल 'द कपिल शर्मा शो' से टीवी पर वापसी कर चुके हैं और सुनील 'कानपुर वाले खुरानाज' में नजर आ रहे हैं, लेकिन दर्शक कपिल और सुनील को साथ में देखना चाहते हैं। आपको बता दें कि इस खबर से दोनों के फैंस को खुशी मिल सकती है। नवजोत सिंह सिद्धू ने इशारा किया है कि सुनील 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ सकते हैं।

पंजाब केसरी को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धू ने कहा कि वह कपिल को अपना बेटा मानते हैं और वह उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कपिल कठिन दौर से गुजरे हैं, लेकिन अब सही समय आ गया है। जब उनसे कपिल और सुनील की लड़ाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों उनके बहुत करीब हैं और वह दोनों को साथ देखना चाहते हैं।

सुनील के शो के वापसी पर सिद्धू ने कहा कि सुनील को खुद इसका एहसास होगा और जब होगा तब वह और कपिल उनका खुले दिल से स्वागत करेंगे। इतना ही नहीं, सुनील को इस बार ज्यादा इज्जत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों उनके दिल के बहुत करीब हैं और वह हमेशा चाहते हैं कि वह साथ आ जाएं।

आपको बता दें कि 12 दिसंबर 2018 को कपिल ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी कर ली। उन्होंने सुनील को भी इन्वाइट किया था, लेकिन वह आए नहीं थे। हालांकि सुनील ने सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई जरूर दी थी।

Also Read:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का पहला लुक रिलीज, विवेक ओबेरॉय का लीड रोल

Sonchiriya Trailer: दमदार किरदार में दिखें सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर

Gully Boy New Poster: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन