Gully Boy New Poster: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'गली बॉय' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। आलिया और रणवीर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसे शेयर किया है। तस्वीर में रणवीर और आलिया के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री दिखाई दे रही है। फिल्म में रणवीर स्ट्रीट रैपर बने हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था।
Related Stories
फिल्म को ज़ोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। यह रणवीर और आलिया की साथ में पहली फिल्म है। फिल्म स्ट्रीट रैपर्स विवियन फर्नांडिस यानि डिवाइन और नावेद शेख यानि नैजी पर आधारित है, जो अपने गाने 'मेरी गली में' के लिए फेमस हैं। फिल्म में कल्कि कोचलिन भी हैं।
इसके पहले भी फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी, 2019 को रिलीज होगा। फिल्म को टाइगर बैबी और एक्सल एंटरटेंमेंट ने को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।
इसके अलावा रणवीर और आलिया, करण जौहर की 'तख्त' में भी नजर आएंगे। यह पीरियड-ड्रामा फिल्म मुगल काल पर आधारित होगी, जिसमें करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और विक्की कौशल भी होंगे।
Also Read:
Sonchiriya Trailer: दमदार किरदार में दिखें सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर
हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ने विराट को सचिन से बेहतर बैट्समैन कहा, ट्विटर पर मचा बवाल
निधन से पहले कादिर खान ने की थी अपने बेटे को चूमने की नाकाम कोशिश, बेटे ने रोते हुए किया खुलासा