1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sonchiriya Trailer: दमदार किरदार में दिखें सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर

Sonchiriya Trailer: दमदार किरदार में दिखें सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर

 Published : Jan 07, 2019 11:37 am IST,  Updated : Jan 07, 2019 11:39 am IST

सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म 8 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sonchiriya Trailer- India TV Hindi
Sonchiriya Trailer

Sonchiriya Trailer Out: चंबल के जंगलों में रहने वाले बागियों की जिंदगी पर बनी फिल्म 'सोनचिड़िया' का ट्रेलर आखिरकार आज 7 जनवरी को रिलीज हो गया है। सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में डकैत के रोल में हैं, वहीं भूमि पेडनेकर का रोल भी काफी अहम है। इस ट्रेलर में मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा जैसे सितारे भी दमदार किरदारों में हैं। 2 मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर में चंबल की कहानी को बेहतरीन तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। डायलॉग्स पर मेहनत की गई है।

सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म 8 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। फिल्म की टैगलाइन है- बैरी बेईमान, बागी सावधान। यहां देखिए ट्रेलर-

इस फिल्म की शूटिंग चंबल के जंगलों में ही की गई है जिससे फिल्म का लुक रियल लगे। अभिषेक चौबे इससे पहले शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के साथ उड़ता पंजाब और इश्किया जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

इसे भी पढ़ें-

सैफ से अलग होने के 15 साल बाद छलका अमृता सिंह का दर्द, बताया- बिना पिता के कैसे दो बच्चों को पाला 

आखिरी कीमोथैरिपी का जश्न मनाते दिखें आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन