1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ने विराट को सचिन से बेहतर बैट्समैन कहा, ट्विटर पर मचा बवाल

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ने विराट को सचिन से बेहतर बैट्समैन कहा, ट्विटर पर मचा बवाल

 Published : Jan 07, 2019 06:40 am IST,  Updated : Jan 07, 2019 07:17 am IST

इस जवाब से केएल और हार्दिक दोनों ने ट्विटर पर ट्रोल हो गए।

KOFFEE WITH KARAN- India TV Hindi
KOFFEE WITH KARAN Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: 'कॉफी विद करण' के इतिहास पहली बार क्रिकेट से कोई मेहमान बनकर आया है। इस बार शो में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल मेहमान बनकर पहुंचे थे। कार्तिक और हार्दिक दोनों ने शो में खूब मस्ती की। इस दौरान जब रैपिड फायर राउंड हुआ तो करण ने दोनों से खूब मजेदार सवाल किए। इसी दौरान करण ने के एल राहुल से पूछ लिया सचिन और विराट में बेहतर बैट्समैन कौन हैं? दोनों ने ही इस सवाल का जवाब देते हुए विराट कोहली का नाम लिया। राहुल ने कहा, 'मैं विराट कहूंगा।' जबकि पंड्या ने इस सवाल का एक शब्द में जवाब देते हुए कहा- सिर्फ विराट। 

इस जवाब से केएल और हार्दिक दोनों ने ट्विटर पर ट्रोल हो गए।

हालांकि जब विराट कोहली और धोनी में से बेहतर कप्तान पूछा गया तो दोनों ने धोनी का नाम लिया। पंड्या ने कहा, धोनी इसलिए क्योंकि मैंने उनकी कप्तानी में डेब्यू किया और वो बेहतरीन थे। वहीं केएल राहुल ने कहा, सफलताओं के आधार पर एमएस धोनी बेहतर कप्तान हैं।

Also Read:

Simmba Box Office Collection Day 9: रणवीर सिंह-सारा अली खान का जादू बरकरार, इतने का हुआ बिजनेस

Bigg Boss 12 की विनर दीपिका कक्कड़ पर श्रीसंत के 'फैन' ने एसिड फेंकने की दी धमकी

Birthday Special: अफेयर से शादी तक दर्द भरी रही 'नागिन' स्टार रीना रॉय की कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन