1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द कपिल शर्मा शो' में कपिल ने की दमदार वापसी लेकिन फीस में हुई भारी कटौती, कभी मिलते थे 80 लाख

'द कपिल शर्मा शो' में कपिल ने की दमदार वापसी लेकिन फीस में हुई भारी कटौती, कभी मिलते थे 80 लाख

 Published : Jan 06, 2019 01:13 pm IST,  Updated : Jan 06, 2019 01:14 pm IST

'द कपिल शर्मा शो' सीजन 2 के साथ कपिल ने दोबारा वापसी जरूर की है लेकिन उनकी फीस में भारी कटौती हुई है।

कपिल शर्मा- India TV Hindi
कपिल शर्मा

मुंबई: कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ एक साल बाद वापसी कर चुके हैं। शो काफी पसंद किया जा रहा है, शनिवार को द कपिल शर्मा शो में सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान पहुंचे थे, आज इस शो में सलीम खान भी अपने तीनों बेटों के साथ नजर आएंगे। कपिल की टीम में इस बार सुनील ग्रोवर, उपासना सिंह और अली असगर नहीं हैं, लेकिन कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती और रोशेल राव शो में लौट आए हैं। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी इस बार शो का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा की फीस इस बार काफी कम हो गई है।

एक डेली न्यूज पेपर में छपी खबर के मुताबिक कपिल पहले जहां एक एपिसोड के 70-80 लाख रुपये लेते थे अब उनकी फीस एक एपिसोड की 15 से 20 लाख हो गई है। कपिल के नए को-स्टार कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह एक वीकेंड की फीस 10 से 12 लाख रुपए ले रहे हैं। इस बार द कपिल शर्मा शो सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बता दें, सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद कपिल का शो बंद हो गया था। इस बार वो बिना सुनील के शो कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर, अली असगर और उपासना सिंह दूसरा कॉमेडी शो कर रहे हैं।

कपिल के शो के पहले एपिसोड में सिंबा की टीम मेहमान बनकर आई थी, इस शो को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। लेकिन फैंस जरूर कपिल को देखकर बहुत खुश हुए। वहीं कई बड़े सितारों ने कपिल को ट्वीट करके बधाई और शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें-

द कपिल शर्मा शो में सलमान खान का खुलासा, पुशअप करते हुए टूट गईं थीं दो पसलियां

ए आर रहमान के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर लॉन्च की वेबसाइट

सिंबा में रेप सीन की हो रही आलोचना पर बोले रोहित शेट्टी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन