1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने बर्थडे पर लॉन्च की अपनी वेबसाइट

दीपिका पादुकोण ने बर्थडे पर लॉन्च की अपनी वेबसाइट

 Published : Jan 05, 2019 09:09 pm IST,  Updated : Jan 05, 2019 09:16 pm IST

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 5 जनवरी को अपने बर्थडे पर अपना वेबसाइट लॉन्च किया है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि वह कोई सरप्राइज देने वाली हैं।

Deepika Padukone launches her website on her Birthday- India TV Hindi
Deepika Padukone launches her website on her Birthday Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 5 जनवरी को अपने बर्थडे पर अपना वेबसाइट लॉन्च किया है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि वह कोई सरप्राइज देने वाली हैं। इसके बाद उनके फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपवनी तस्वीर शेयर कर लिखा- 'मैं अपनी वेबसाइट  www.deepikapadukone.com प्रस्तुत कर रही हूं। लव दीपिका।'

पोस्ट में एक क्यूआर कोड दिया गया है, जो यूजर को सीधा वेबसाइट पर ले जाता है, जो दीपिका के करियर के बारे में जानकारी देता है। वेबसाइट में दीपिका की उपलब्धियों और अवॉर्ड्स के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा लिव लव लॉफ पर भी जानकारी दी गई है। यह एक संस्था है, जो मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाती है, जिसका दीपिका समर्थन कर रही हैं।

रणवीर से शादी के बाद दीपिका का यह पहला जन्मदिन है। रणवीर और दीपिका ने नवंबर माह में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। पिछले साल, दीपिका ने यह भी घोषणा की थी कि वह 'छपाक' के साथ निर्माता बनने जा रही हैं। जिसमें वह तेजाब हमले की एक पीड़िता की भूमिका में दिखेंगी।

दीपिका को उनके जन्मदिन के खास दिन माधुरी दीक्षित नेने, प्रीति जिंटा और मनीष मल्होत्रा जैसे दिग्गजों ने बधाई दी है।

माधुरी दीक्षित नेने : दीपिका पादुकोण को जन्मदिन मुबारक हो! आशा है कि यह वर्ष आपके लिए वह सब लाए, जो आपका दिल चाहता है। यह साल अच्छा हो।

मनीष मल्होत्रा : अति खूबसूरत दीपिका पादुकोण.. जन्मदिन की शुभकामनाएं, उस भव्य मुस्कान को हमेशा बनाए रखें।

प्रीति जिंटा : हैप्पी बर्थडे दीपिका पादुकोण। प्यार, खुशी, आनंद और हंसी की कामना करती हूं। हमेशा हंसते रहो।

निकितिन धीर : दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। आप मेरे जीवन में मिले सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं - हमेशा वास्तविक, विनम्र, मानवीय। यह साल आपके लिए शानदार हो मीनम्मा।

उर्वशी रौतेला : एक ऐसी शख्सीयत जो अपने अटूट दृढ़ संकल्प और जुनून से सभी को प्रेरित करती है! जिसे हम सभी प्यार और सम्मान करते हैं - दिलों की रानी। हैप्पिएस्ट बर्थडे दीपिका पादुकोण।

डायना पेंटी : जन्मदिन मुबारक हो दीपिका पादुकोण! आपको बहुत प्यार।

अमृता खानविलकर : दीपिका पादुकोण को जन्मदिन मुबारक हो।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Simmba Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की एक्टिंग के फैन्स हुए दीवाने, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

मनीष नागदेव ने सृष्टि रोड संग ब्रेकअप को किया कंफर्म, रोहित सुचांती पर दिया ये जवाब

विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को किया प्रपोज, यह देख सलमान खान का रिएक्शन हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन