1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Simmba Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की एक्टिंग के फैन्स हुए दीवाने, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Simmba Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की एक्टिंग के फैन्स हुए दीवाने, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

 Published : Jan 05, 2019 02:05 pm IST,  Updated : Jan 05, 2019 02:05 pm IST

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा 8 दिन में 159.83 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

Simmba Box office collection- India TV Hindi
Simmba Box office collection Image Source : INSTAGRAM/RANVEER SINGH

रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) के डायरेक्शन बनी रणवीर सिंह(Ranveer singh) और सारा अली खान(Sara Ali Khan) की फिल्म 'सिंबा' 20.72 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग की थी। जिसके बाद यह फिल्म 5 दिन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। 8वें दिन में सिंबा 159.83 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। सिंबा में रणवीर सिंह और सारा अली खाने के साथ सोनू सूद और  आशुतोष राणा अहम भूमिका में हैं। इसके साथ ही फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार भी कैमियो करते नजर आने वाले हैं।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सिंबा को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बारे में बताया है। सिंबा ने 8 दिन में 159.83 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ने आठवें दिन 9.02 करोड़ का बिजनेस किया है। तरण आदर्श के मुताबिक सिंबा 2 हफ्ते में 175 करोड़ का बिजनेस कर लेगी और जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी।

सिंबा ने पहले दिन 20.72 करोड़, दूसरे दिन 23.33 करोड़, तीसरे दिन 31.06 करोड़, चौथे दिन 21.24 करोड़, पांचवे दिन 28.19 करोड़, छठे दिन 14.49 करोड़, सातवें दिन 11.78 करोड़ और आठवें दिन 9.02 करोड़ की कमाई की है। इस तरह से फिल्म 159.83 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

Simmba Movie Review:

रोहित शेट्टी की फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होती है ये बात तो सभी तो पता होता है लेकिन हर बार उस कॉमेडी और एक्शन में कुछ नयापन भी वही लेकर आते हैं। इस हफ्ते रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई है। फिल्म एक्शन, कॉमेडी और इमोशन्स से भरपूर है। रणवीर फिल्म में एक पुलिस वाले(संग्राम भालेराव) का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में रणवीर कॉमेडी, एक्शन और रोमांस सीन करते नजर आ रहे हैं। सिंबा रोहित शेट्टी की मसाला मूवी है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अपनी आने वाली फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को लेकर बोली यामी गौतम, हम देशभक्ति वाली फिल्में कम बनाते हैं

मर्णिकर्णिका और ठाकरे के कारण चीट इंडिया के मेकर्स ने बदली अपनी रिलीज डेट, अब इमरान हाशमी की फिल्म इस दिन रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन