1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनीष नागदेव ने सृष्टि रोड संग ब्रेकअप को किया कंफर्म, रोहित सुचांती पर दिया ये जवाब

मनीष नागदेव ने सृष्टि रोड संग ब्रेकअप को किया कंफर्म, रोहित सुचांती पर दिया ये जवाब

 Published : Jan 05, 2019 05:08 pm IST,  Updated : Jan 05, 2019 05:09 pm IST

'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) की कंटेस्टेंट रह चुकीं सृष्टि रोड (Srishty Rode) और मनीष नागदेव (Manish Naggdev) की सगाई टूट चुकी है। मनीष ने खुद इस बात को कंफर्म किया है।

Manish Naggdev, Srishty Rode- India TV Hindi
Manish Naggdev, Srishty Rode Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) की कंटेस्टेंट रह चुकीं सृष्टि रोड (Srishty Rode) और मनीष नागदेव (Manish Naggdev) की सगाई टूट चुकी है। मनीष ने खुद इस बात को कंफर्म किया है। उनकी सगाई एक साल पहले हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।  

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए मनीष ने कहा- ''मैं बस इतना कह सकता हूं कि छोटी-छोटी बातों पर विचारों का अलग होगा और एक-दूसरे से सोच न मिलने के कारण ऐसा हुआ है। हमें एक-दूसरे से कुछ और चाहिए था। तीन हफ्ते पहले हमें एहसास हुआ कि हमारे बीच सब सही नहीं है। इसलिए हमने अपने रिश्ते के भविष्य के बारे में बात की और सोचा कि अलग होना ही सही है हमारे लिए।''

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक-दूसरे के लिए हमारे अंदर बहुत इज्जत और सम्मान है और सृष्टि के साथ बिताया हुआ समय वह हमेशा याद करेंगे।

आपको बता दें कि 'बिग बॉस 12' में सृष्टि और रोहित सुचांती के बीच रिश्ते की काफी चर्चा हुई थी और सृष्टि और मनीष के ब्रेकअप के पीछे मनीष को जिम्मेदार समझा जा रहा था, लेकिन मनीष ने इन बातों का खंडन किया है।

उन्होंने कहा- ''हमारी रिश्ता किसी तीसरे की वजह से नहीं टूटा है। यह बस अफवाह है। कोई भी लड़की या लड़का- रोहित सुंचाती इसके लिए जिम्मेदार नहीं है।''

सृष्टि और मनीष तीन साल से रिलेशनशिप में थे। 15 फरवरी 2017 को उन्होंने सगाई की थी। इस साल के अंत तक वो शादी करने वाले थे, लेकिन काम की वजह से ऐसा नहीं कर पाए थे।

 
'बिग बॉस'' में सृष्टि और रोहित की नजदीकियों के बारे में बात करते हुए मनीष ने टीओआई से कहा था- ''मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे पता है कि रोहित बहुत कोशिश कर रहा है, लेकिन कुछ होने वाला नहीं है क्योंकि सृष्टि मेरी है। उसके दिमाग में साफ है कि उसे कौन चाहिए। उसे पता है कि वह घर में क्या कर रही है। रोहित के लिए मैं कुछ नहीं कहना चाहता। जब तक वह अपनी हद में है, तब तक ठीक है, लेकिन जब वह अपनी हद पार करेगा, मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।''

Also Read:

Simmba Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की एक्टिंग के फैन्स हुए दीवाने, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को किया प्रपोज, यह देख सलमान खान का रिएक्शन हुआ वायरल

दिलीप कुमार और सायरा बानो ने बिल्डर को भेजा मानहानि का नोटिस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन