1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को किया प्रपोज, यह देख सलमान खान का रिएक्शन हुआ वायरल

विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को किया प्रपोज, यह देख सलमान खान का रिएक्शन हुआ वायरल

 Published : Jan 05, 2019 08:53 am IST,  Updated : Jan 05, 2019 08:53 am IST

हाल ही में हुए अवार्ड्स में विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को प्रपोज किया है। जिसके बाद सलमान खान का रिएक्शन कैसा था उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

katrina kaif and vicky kaushal- India TV Hindi
katrina kaif and vicky kaushal Image Source : INSTAGRAM

कटरीना कैफ(Katrina kaif) विक्की कौशल(Vicky kaushal) का क्रश बन गई हैं यह बात तो सभी को 'कॉफी विद करन' से पता चल ही गया है। कटरीना से जब करण जौहर ने अपने चैट शो में पूछा था कि आप किस न्यू एज एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं तो उन्होंने विक्की कौशल का नाम लिया था। जिसके बाद हाल ही में हुए स्क्रीन अवार्ड में विक्की और कटरीना आमने सामने आए। जहां विक्की ने कटरीना को प्रपोज कर दिया। कटरीना को प्रपोज करने के सलमान खान का रिएक्शन देखने लायक था। आप उस रिएक्शन को देखकर खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। इस अवार्ड शो की यह वीडियो बहुत वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में अवार्ड के दौरान जब कटरीना कैफ स्टेज पर गईं तो विक्की कौशल उन्हें मजाक में कहते हैं, आप किसी अच्छे से विक्की कौशल को ढूंढ के शादी क्यों नहीं कर लेती हैं। शादियों का सीजन चल रहा है तो मैंने सोचा पूछ ही लेता हूं। विक्की की बाच सुनकर कटरीना ने जवाब दिया-क्या। तो विक्की ने कहा मुझसे शादी करोगी।

इसके बाद सलमान खान का रिएक्शन देखने लायक था। वह अपनी बहन अर्पिता के साथ बैठे थे। विक्की का ये सवाल सलमान ने अर्पिता के कंधे पर सर रख लिया। जिसके बाद विक्की कौशल के सवाल का जवाब देते हुए कटरीना ने कहा-हिम्मत नहीं है और सलमान अचानक से जाग जाते हैं।

स्टार स्क्रीन अवार्ड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। आपको बता दें सलमान खान और कटरीना कैफ फिल्म 'भारत' में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों इस समय 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अपनी आने वाली फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को लेकर बोली यामी गौतम, हम देशभक्ति वाली फिल्में कम बनाते हैं

मर्णिकर्णिका और ठाकरे के कारण चीट इंडिया के मेकर्स ने बदली अपनी रिलीज डेट, अब इमरान हाशमी की फिल्म इस दिन रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन