1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी का टीजर रिलीज, देखें Video

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी का टीजर रिलीज, देखें Video

 Published : Dec 28, 2018 09:23 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 09:23 pm IST

कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर अपनी शादी का टीजर शेयर किया है, जिसमें वह और गिन्नी सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं।

 Kapil Sharma and Ginni Chatrath - India TV Hindi
Kapil Sharma and Ginni Chatrath Image Source : INSTAGRAM

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर को जालंधर में शादी के बंधन में बंधे थे। कपिल फिलहाल 'द कपिल शर्मा शो' की तैयारी कर रहे हैं और इस वजह से दोनों हनीमून पर नहीं जा पाए। हालांकि कपिल ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर अपनी शादी का टीजर शेयर किया है, जिसमें वह और गिन्नी सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं।

दोनों ने 13 दिसंबर को आनंद कराज सेरेमनी में भी शादी की थी। कपिल के यूट्यूब अकाउंट पर उनके सिख सेरेमनी का वीडियो भी मौजूद है।

उन्होंने 24 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के लिए रिसेप्शन होस्ट किया था, जिसमें रेखा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलीम खान, सोहेल खान, अमीषा पटेल, रवीना टंडन, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, कृष्णा अभिषेक सहित कई सितारे शामिल हुए थे।

कपिल और गिन्नी की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। उन्होंने साथ में 'हंस बलिए' में काम किया था।

कपिल ने मार्च 2017 में दुनिया को बताया था कि वह गिन्नी को डेट कर रहे हैं।

Also Read:

Simmba Review: कॉमेडी, इमोशन्स और एक्शन से भरपूर है रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा'

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के विरोध पर अनुपम खेर- यह दुर्भाग्यपूर्ण, विदेशों में ऐसी फिल्मों को अवॉर्ड मिलता है

81 साल के कादर खान की हालत गंभीर, पीएसपी डिसऑर्डर की वजह से दिमाग ने काम करना बंद किया

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन