1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना ने 'किंग' के सॉन्ग 'तू मिल जाए' पर शेयर किया वीडियो, देखकर चौंके पापा शाहरुख खान, पूछा- 'कैसे याद रख लेती हो?'

सुहाना ने 'किंग' के सॉन्ग 'तू मिल जाए' पर शेयर किया वीडियो, देखकर चौंके पापा शाहरुख खान, पूछा- 'कैसे याद रख लेती हो?'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 06, 2026 01:07 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 01:07 pm IST

सुहाना खान ने हाल ही में ‘तू मिल जाए’ पर लिपसिंक करते हुए एक ट्रांजिशन वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर शाहरुख खान हैरान रह गए। उन्होंने कमेंट करते हुए सुहाना से पूछा कि आखिर उन्हें लिरिक्स कैसे याद हो जाती है।

 suhana khan- India TV Hindi
सुहाना खान ने 'तू मिल जाए' पर शेयर किया ट्रांजिशन वीडियो। Image Source : INSTAGRAM/@SUHANAKHAN2

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुपरस्टार के जन्मदिन पर मेकर्स ने 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया। 2 नंवबर को रिलीज हुए इस गाने को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। हाल ही में सुहाना ने दिवाली पार्टी के लिए तैयार होते हुए इसी गाने पर लिपसिंक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर खुद शाहरुख भी हैरान रह गए। सुहाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया, जिसने उनके फॉलोअर्स के साथ-साथ उनके पापा और सुपरस्टार शाहरुख खान को भी काफी प्रभावित किया।

एड शीरन वाले हिस्से की नकल पर चौंके शाहरुख

सुहाना ने जो रील शेयर किया है, उसमें वह 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' पर लिप-सिंक करते हुए नजर आ रही हैं। शुरुआत में वह मेकअप करती दिखाई देती हैं और फिर दिवाली पार्टी के लिए के लिए अपने फाइनल ग्लैमरस अवतार में बदलती हुई नजर आती हैं। इस क्लिप में वह 'तू मिल जाए' के एड शीरन वाले हिस्से की नकल करती नजर आ रही हैं। इस रील ने नव्या नंदा से लेकर ओरी सहित कई हस्तियों का ध्यान खींचा। शाहरुख खान ने भी सुहाना की इस रील पर प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी जाहिर की है।

चर्चा में शाहरुख खान का पोस्ट

सुहाना खान ने रील शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'वन मोर टाइम।' वहीं वीडियो पर कमेंट करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'तुम्हें इसके बोल कैसे याद रहते हैं!!! मेरे लिए तो यह बहुत मुश्किल था क्योंकि एड बहुत तेज गाते हैं!!!' सुहाना खान की बीएफएफ और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी इस रील पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में इससे ज्यादा प्यारी चीज कभी नहीं देखी।' ओरी ने कमेंट किया, 'आखिरकार!!! एक रील।' वहीं आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी ने लिखा- 'ओएमजी! इसे कहते हैं ट्रेंड सेट करना!' यह पोस्ट 'किंग' फिल्म के पहले गाने 'तू मिल जाए' के ​​रिलीज होने के कुछ समय बाद आई है।

दीपिका-शाहरुख पर फिल्माया गया है 'किंग' का पहला गाना

शाहरुख खान के जन्मदिन पर जारी किए गए 'किंग' के पहले गाने 'तू मिल जाए' को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है और इसे अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती बागची ने आवाज दी है। इसका संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है और बोल कुमार ने लिखे हैं। इस रोमांटिक ट्रैक में एड शीरन का लिखा हुआ एक इंग्लिश रैप भी शामिल है। इस गाने को लेकर काफी चर्चा है क्योंकि इसमें शाहरुख और दीपिका की जोड़ी फिर से एक साथ नजर आ रही है। इससे पहले ये शाहरुख-दीपिका 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः पवन कल्याण के भतीजे साई दुर्गा तेज ने की सगाई, राम चरण ने दिखाई फोटो, मेगा स्टार चिरंजीवी के घर जल्द गूंजेगी शहनाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।