A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जवानी जानेमन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सैफ अली खान और अलाया की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

जवानी जानेमन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सैफ अली खान और अलाया की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' रिलीज हो चुकी है। फिल्म के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

Jawani janeman- India TV Hindi
Jawani janeman

अजय देवगन की फिल्म 'ताना जी: द अनसंग वॉरियर' में सैफ अली खान का एक खौफनाक किरदार करते नज़र आए। सिनेमाघरों से यह फिल्म हटी नहीं कि उनकी दूसरी फिल्म 'जवानी जानेमन' रिलीज हो गई है। जिसमें सैफ एक प्लेबॉय के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान के अलावा अलाया फर्नीचरवाला और तब्बू लीड रोल में है। आलाया की यह डेब्यू फिल्म है इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही हैं। जानें सैफ अली खान की फिल्म ने अभी तक कितनी की कमाई। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जवानी जानेमन का चौथे दिन का कलेक्शन शेयर किया है। इस फिल्म ने चौथे दिन 2.03 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही इस फिल्म ने अभी तक 14.86 करोड़ की कमाई कर ली है। 

सैफ अली खान की फिल्म रिलीज के समय अच्छी कमाई नहीं कर पाई। लेकिन वीकेंड में कमाई करने में कामयाब हो गई।  इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गानों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में सैफ अली खान अपने फेमस गाने ओले ओले के रीमेक में भी नजर आ रहे हैं। वह एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे है तो अकेले मौज-मस्ती करता है। उसे दुनिया में क्या हो रहा है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

'भूत' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करण जौहर और विक्की कौशल ने सुनाया अपना भूतिया एक्सपीरियंस 

डायरेक्टर नितिन कक्कड़  निर्देशित इस फिल्म को जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, सैफ अली खान और जय शिवाकरमानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 

मध्य प्रदेश में 29 मार्च को होगा आईफा अवॉर्ड 2020, सलमान खान और रितेश देशमुख करेंगे होस्ट

Latest Bollywood News