1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किरदार की बजाय फिल्मों में ये देखते हैं जिमी शेरगिल

किरदार की बजाय फिल्मों में ये देखते हैं जिमी शेरगिल

जिमी शेरगिल इन दिनों आगामी फिल्म 'ट्रैफिक' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह हमेशा अपने किरदार से ज्यादा फिल्म की खास चीज ज्यादा ध्यान देते हैं।

jimmy- India TV Hindi
jimmy

नई दिल्ली: बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के अभिनेता जिमी शेरगिल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ट्रैफिक' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में जिमी के साथ मनोज बाजपेयी भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जिमी के बारे में कहा जाता है कि वह हमेशा अपने किरदार से ज्यादा फिल्म की स्क्रिप्ट पर ध्यान देते हैं। 'तनु वेड्स मनु' श्रृंखला की फिल्में हों या 'स्पेशल 26', अभिनेता जिमी शेरगिल ढेर सारे कलाकारों वाली फिल्मों को चुनते रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें पटकथाएं पसंद आ जाती हैं तो वह छोटी भूमिकाएं करने से भी नहीं झिझकते हैं।

इसे भी पढ़े:- हिन्दी सिनेमा से बहुत कुछ मिला है: जिम्मी शेरगिल

जिमी ने बताया कि उन्होंने अक्सर मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्में ठुकरा दी हैं क्योंकि उन्हें ये भूमिकाएं ज्यादा उत्साहजनक नहीं लगीं।

उन्होंने आगे कहा, "एक तरफ, मुझे हमेशा मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्मों का प्रस्ताव मिलता रहा है, वहीं दूसरी तरफ 'ट्रैफिक', 'तनु वेड्स मनु' जैसी पटकथाएं मेरे पास आती हैं। मुख्य भूमिकाओं के बजाय मैं इन फिल्मों का चयन करता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्मों में जिस तरह की कहानियां होती हैं, वे तो मैंने पहले ही कर ली हैं।"

उन्होंने कहा, "इन फिल्मों में हमारी भूमिकाएं छोटी हैं लेकिन कहानी दमदार है और इनमें प्रस्तुति देने की काफी गुंजाइश है।" अभिनेता इस बार फिर मल्टी-स्टारर फिल्म 'ट्रैफिक' में नजर आने वाले हैं जिसमें उन्होंने पुलिस आयुक्त की भूमिका अदा की है।

जिमी ने बताया कि इस फिल्म का मलयालम संस्करण देखकर उन्होंने महसूस किया कि उन्हें निश्चित रूप से इसमें काम करना चाहिए।

अगली स्लाईड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News