मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ और सिर्फ दीपिका-रणवीर की शादी के चर्चे हैं। हर कोई दीपिका और रणवीर को शादी की बधाई दे रहे हैं, लेकिन एक्टर जॉन अब्राहम को दीपिका और रणवीर की शादी की बात करना टाइम वेस्ट करना लगता है। मुंबई के एक ब्रैंड प्रमोशन में पहुंचे जॉन ने तो कुछ ऐसा ही कहा है।
ब्रैंड प्रमोशन करने आए जॉन से इवेंट समाप्त होने के बाद जब पत्रकारों ने पूछा कि दीपिका और रणवीर ने शादी कर ली है क्या आप उन्हें बधाई देना चाहेंगे। इस पर जॉन अब्राहम ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई जॉन ने आगे यह भी कह दिया कि इन सब चीजों की बात करना उनके लिए वक्त की बर्बादी करना है। जॉन ने कहा- मैं इस बारे में कोई बयान नहीं दूंगा, मेरे लिए यह समय की बर्बाती है। मैं सिर्फ ब्रैंड के बारे में ही बात करूंगा। कृपया इससे जुड़े सवाल ही पूछे।
जॉन इन दिनों अपनी फिल्म बाटला हाउस की शूटिंग में व्यस्त हैं, यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। जॉन अब्राहम ने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात करते हुए कहा कि वह 'रॉ' नाम की भी एक फिल्म कर रहे हैं। इसके अलावा अनीस बज्मी के साथ एक कॉमेडी फिल्म में भी वह नजर आएंगे।
जॉन ने कहा कि प्रोड्यूसर के तौर पर मैं विकी डोनर, मद्रास कैफे, परमाणु और बाटला हाउस जैसी फिल्में बनाऊंगा, आज कल के दर्शक कॉन्टेंट चाहते हैं और मैं उन्हें वहीं दूंगा। ईमानदारी से मैं अपनी फिल्में करूंगा।
Also read:
पति-पत्नी हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, शादी की पहली तस्वीरें आई सामने
करण जौहर ने देखी दीपिका-रणवीर की शादी की पहली तस्वीर, उनका रिएक्शन सुनकर नहीं हो रहा है इंतजार
Latest Bollywood News