1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने देखी दीपिका-रणवीर की शादी की पहली तस्वीर, उनका रिएक्शन सुनकर नहीं हो रहा है इंतजार

करण जौहर ने देखी दीपिका-रणवीर की शादी की पहली तस्वीर, उनका रिएक्शन सुनकर नहीं हो रहा है इंतजार

 Published : Nov 14, 2018 06:47 pm IST,  Updated : Nov 14, 2018 06:52 pm IST

करण जौहर ने दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें देख ली हैं। ट्विटर पर करण ने दोनों एक्टर्स को बधाई दी है।

दीपिका-रणवीर, करण जौहर- India TV Hindi
दीपिका-रणवीर, करण जौहर

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ऑफिशियली पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों लव बर्ड्स ने साउथ इंडियन कोंकणी स्टाइल में आज इटली में शादी कर ली। दोनों कल सिंधी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इटली के लेक कोमो में दोनों की रॉयल वेडिंग हुई है। दोनों की शादी किसी राजा-रानी की शादी से कम नहीं रही।

फिल्मकार करण जौहर ने दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें देख ली हैं। ट्विटर पर करण ने दोनों एक्टर्स को बधाई दी है, साथ ही एक दिल को छू जाने वाला पोस्ट भी लिखा है। करण जौहर ने 14 exclamation marks के साथ ये ट्वीट किया है। हम सिर्फ इमैजिन ही कर सकते हैं कि दीपिका और रणवीर अपनी शादी में कितने खूबसूरत लग रहे होंगे।

करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा है- वास्तव में आश्चर्यजनक रूप से भव्य और सुंदर जोड़ा!!!! नजर उतार लो! आप दोनों को प्यार!!! दीपिका और रणवीर !!बधाई हो!!! दोनों का बहुत सारा प्यार!!! जिंदगीभर के लिए प्यार और खुशी!

करण जौहर का रिएक्शन पढ़ने के बाद हमसे भी इंतजार नहीं हो रहा है, हम भी दीपिका और रणवीर की शादी की पहली तस्वीर देखने को बेताब हैं, हमें पता हैं आप भी हैं। तभी तो करण जौहर के पोस्ट पर कमेंट्स की भरमार हो गई और लोग उनसे दीप-वीर की शादी की तस्वीर की डिमांड करने लगे।

दीपिका और रणवीर की शादी किसी त्यौहार से कम नहीं है। दोनों की शादी मेहंदी और संगीत की हर रस्म बिल्कुल बॉलीवुड स्टाइल में हो रही हैं। रणवीर ने दीपिका को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया और सगाई की अंगूठी पहनाई। वहीं दीपिका की बहन अनीशा ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर लड़कीवाले कर लिया है।

Also Read:

जानिए अपनी शादी पर इटली में कितना खर्च कर रहे हैं रणवीर-दीपिका

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के बारें में कहा, 'वह सांवली है लेकिन दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन