1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन ने अपनी मराठी फिल्म को लेकर जताई ऐसी उम्मीद

जॉन ने अपनी मराठी फिल्म को लेकर जताई ऐसी उम्मीद

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके अलावा वह अपनी मराठी फिल्म को लेकर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर जॉन ने बताया कि...

john- India TV Hindi
john

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके अलावा वह अपनी मराठी फिल्म को लेकर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर जॉन ने बताया कि फिल्म निर्माता के तौर पर वह अपनी पहली मराठी फिल्म पर अगले साल मार्च से काम शुरू कर सकते हैं। उन्हे अपनी फिल्म से ऐसी भी उम्मीद है कि बॉक्सऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

इसे भी पढ़े:-

यहां मराठी फिल्म 'फुगे' के ट्रेलर लांच पर पहुंचे जॉन ने निर्देशक स्वप्ना वाघमारे जोशी को बधाई देते हुए कहा, "यह शानदार ट्रेलर है। मेरे अनुसार फिल्म अच्छा व्यापार करेगी। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि भविष्य में स्वप्ना के साथ मैं निर्देशक या शायद कलाकार के रूप में काम करूं।"

उन्होंने कहा, "मैं स्वप्ना के साथ पहले प्रोडक्शन पर काम कर रहा हूं और उम्मीद है कि यह मार्च से शुरू होगा। यह शानदार स्क्रिप्ट है। मैं इसके और उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

जॉन ने बताया, "मुझे मराठी बोलने आती है, हालांकि मेरा व्याकरण अच्छा नहीं है लेकिन मुझे मराठी 'मुल्गा' (लड़के) कहलाने पर गर्व है क्योंकि मैं मुंबई में पला बढ़ा हूं। मैं बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ा और मुझे यह जगह बहुत पसंद है।"

मराठी कलाकारों के साथ ट्रेलर के कार्यक्रम का हिस्सा बनने से अभिनेता काफी खुश हैं। उनका कहना है कि बॉलीवुड को मराठी और मलयालम सिनेमा से सीखने की जरूरत है।

Latest Bollywood News