1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन ने बताया, बतौर निर्माता किन चीजों का रखना पड़ता है ध्यान

जॉन ने बताया, बतौर निर्माता किन चीजों का रखना पड़ता है ध्यान

 Published : Nov 11, 2016 06:29 pm IST,  Updated : Nov 11, 2016 06:29 pm IST

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फोर्स 2 के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके अलावा हाल ही में खबर आई है कि वह अब मराठी फिल्मों उद्योग में भी कदम रखने वाले हैं। जॉन का कहना है कि...

john- India TV Hindi
john

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फोर्स 2 के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके अलावा हाल ही में खबर आई है कि वह अब मराठी फिल्मों उद्योग में भी कदम रखने वाले हैं। जॉन का कहना है कि जब वह किसी फिल्म का निर्माण करते हैं तो फिल्म की अन्य चीजों से ज्यादा उसके विषय पर ध्यान देते हैं। जॉन ने कहा, "मैं फिल्म के रचनात्मक कार्यो में पूरी तरह शामिल होता हूं। सच्चाई यह है कि कई निर्माता प्रपोजल बनाते हैं, जबकि मैं फिल्में बनाने का प्रयास करता हूं।"

इसे भी पढ़े:- अब मराठी फिल्मों में भी कदम रखने जा रहे हैं जॉन अब्राहम

उन्होंने कहा, "फर्क यह है कि प्रपोजल में आप चार गीत चुनते हैं, आपके पास एक अभिनेता होता है, विदेशी लोकेशन्स में नाचती अभिनेत्री होती है। यानी प्रपोजल में आप ए-लिस्टर्स को ध्यान में रखते हुए कहानी पेश करते हैं। मुझे लगता है कि लोगों को फिल्म की सामग्री पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसलिए मैं सामग्री पर ज्यादा ध्यान देता हूं।"

'विकी डोनर' और 'मद्रास कैफे' जैसी फिल्में बना चुके जॉन ने कहा, "आप जितना ज्यादा सामग्री पर ध्यान देते हैं आपके किरदार उतने ही बेहतर निखर कर आते हैं।" अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म 'फोर्स 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन