1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वियतनाम में पर्यटकों को ले जा रही नाव डूबी, 15 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

वियतनाम में पर्यटकों को ले जा रही नाव डूबी, 15 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

 Published : Jul 11, 2026 03:06 pm IST,  Updated : Jul 11, 2026 09:00 pm IST

भारतीय दूतावास की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल करके हादसे का शिकार हुए लोगों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

Boat- India TV Hindi
वियतनाम में नाव पलटी Image Source : INDIA TV

वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास कई भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव पलट गई। भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है। इनमें अधिकतर तमिलनाडु के रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने भी घटना में दुख जाहिर किया है। भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "एक दुखद घटना में, कई भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव वियतनाम में फु क्वोक आइलैंड के पास पलट गई है।" दूतावास की तरफ से कहा गया कि जानकारी और मदद देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल और हनोई में दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

पहले कंट्रोल रूम से +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 पर संपर्क किया जा सकता है। हनोई में दूसरे कंट्रोल रूम से +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। भारतीय मिशन ने कहा कि वे किसी भी मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं।

 

Death
Image Source : REPORTER INPUTहादसे में 15 लोगों की मौत हुई है

बोट में सवार थे 36 लोग

हादसे का शिकार हुई नाव में कुल 36 लोग सवार थे। इनमें 32 पर्यटक और चार क्रू मेंबर थे। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया। पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा, "वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों के साथ हुए नाव हादसे की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के जल्दी ठीक होने की मेरी प्रार्थना है। हमारी एम्बेसी और कॉन्सुलेट हर मुमकिन मदद कर रहे हैं। हमारे अधिकारी भी वियतनामी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।"

कैसे हुआ हादसा?

फु क्वोक विशेष आर्थिक क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे के आसपास हुआ। ओशन पीयर आइलैंड कंपनी की स्पीडबोट होन में रुट से आन थोई बंदरगाह तक पर्यटकों को ले जा रही थी। न्गोई से लगभग 400 मीटर की दूरी पर बोट पलट गई, जिससे नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए। पलटी हुई नाव को देखकर आसपास की टूरिस्ट बोट मदद के लिए आईं। बचाव कार्य में शामिल एक बोट के मालिक ने बताया कि उनकी बोट लगभग पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन बचाव अभियान में बाधा आई। कई पर्यटक पलटी हुई नाव के अंदर फंसे हुए थे और उन्हें निकालना आसान नहीं था। इस वजह से केवल कुछ ही लोगों को होश में बाहर निकाला जा सका। घटना के समय समुद्र में बड़ी-बड़ी लहरें उठ रही थीं। हालांकि, बारिश नहीं हो रही थी और अन्य पर्यटक बोट भी चल रही थीं।

यह भी पढ़ें-

होर्मुज हमले में बाल-बाल बचे नाविकों का बड़ा कदम, थाईलैंड में शिपिंग कंपनी पर ठोका मुकदमा

हवा में उखड़ी विमान की खिड़की, आधा बाहर खिंच गया यात्री; सहयात्रियों ने बचाई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश