मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 रूपए के पुराने नोटों पर बैन लगाए जाने को लेकर लोगों के बीच काफी हलचल पैदा हो गई है। जहां एक तरफ इसके कारण लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मोदी के इस कदम से लोग काफी खुश भी हैं। बॉलीवुड सितारे भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। अभिनेता जॉन अब्राहम भी 500 और 1000 रुपए के नोटों का चलन बंद किए जाने के सरकार के फैसले की तारीफ करने वाले सेलिब्रिटी की सूची में शामिल हो गए हैं।
इसे भी पढ़े:-
जॉन ने कहा, “यह शानदार कदम है। मुझे पता नहीं है कि इसके क्या नतीजे होंगे, लेकिन मुझे लगता है कि 500 और 1000 रुपए के नोट व्यवस्था से काले धन को बाहर निकालने के लिए उठाया गया कदम है।“ उल्लेखनीय है कि बड़े नोटों को बंद करने से बाक्स ऑफिस का कारोबार भी प्रभावित हो सकता है। फरहान अख्तर की फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ 11 नवंबर को रिलीज हो रही है, जबकि जॉन अब्राहम की फिल्म ‘फोर्स-2’ 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।
जॉन ने कहा कि वह फिल्म के सफल होने और फायदे में रहने की कामना करते हैं। इसके साथ ही उन्हें उम्मीद है कि आगामी 18 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘फोर्स-2’ में इसका कम प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ‘रॉक ऑन-2’ बढि़या कारोबार करेगी। मुझे लगता है कि सभी फिल्में अच्छा कारोबार करती है, इसलिये मैं हर फिल्म के बढि़या कारोबार करने की उम्मीद करता हूं।“ उन्होंने कहा, “सरकार के इस निर्णय से सप्तांत के दौरान बॉक्स आफिस संग्रहण में कुछ प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि इन दिनों बैंक और एटीएम बहुत व्यस्त रहेंगे, लेकिन उसके बाद नही। मुझे उम्मीद है कि ‘फोर्स-2’ की रिलीज के दौरान सब कुछ सामान्य हो जाएगा।“
Latest Bollywood News