1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने 500-1000 के नोट बैन करने पर PM मोदी के बारें में कही ये बात

शाहरुख ने 500-1000 के नोट बैन करने पर PM मोदी के बारें में कही ये बात

 Published : Nov 10, 2016 01:50 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 01:50 pm IST

नरेंद्र मोदी के हाल ही में 500 और 1000 रुपए पुराने नोटों को बंद करने का घोषणा की है। अचानक लिए उनके इस कदम से जहां एक तरफ लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है वहीं...

modi- India TV Hindi
modi

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में 500 और 1000 रुपए पुराने नोटों को बंद करने का घोषणा की है। अचानक लिए उनके इस कदम से जहां एक तरफ लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ सभी उनके इस निर्णय से काफी खुश भी हैं। उनके इस कदम को लेकर बॉलीवुड में भी काफी चर्चा बनी हुई है। सितारे उनके उसके इस निर्णय को खूब सराहा रहे हैं। अब सुपरस्टार शाहरुख खान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 रूपए के नोट बंद करने के कदम की सराहना की। उनसे पहले रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, करण जौहर और अनुराग कश्यप जैसे सितारे भी प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना कर चुके हैं।

इसे भी पढ़े:-

पीएम के इस कदम की सराहना करते हुए किंग खान ने ट्विटर पर लिखा, एक बेहतरीन कदम। उन्होंने लिखा, “दूरदर्र्शी, अत्यंत चतुर...और राजनीति से प्रेरित नहीं। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। बेहतरीन कदम नरेंद्र मोदी।“

प्रधानमंत्री ने कार्यभार संभालने के करीब ढाई साल बाद पहली बार 8 नवंबर को टेलीविजन पर देश को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ निर्णायक युद्ध की घोषणा करते हुए, बड़ी मुद्रा को इसका हिस्सा बताया और उसे बंद करने की घोषणा की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन