A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन सामने आएगा जूनियर एनटीआर की 'जय लव कुश' का पहला पोस्टर

इस दिन सामने आएगा जूनियर एनटीआर की 'जय लव कुश' का पहला पोस्टर

जूनियर एनटीआर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म 'जय लव कुश' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस को भी उनकी इस की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब खबर आई है कि फिल्म के मुख्य किरदारों में से एक का पहला पोस्टर...

ntr- India TV Hindi
ntr

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता जूनियर एनटीआर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म 'जय लव कुश' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस को भी उनकी इस की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब खबर आई है कि फिल्म के मुख्य किरदारों में से एक का पहला पोस्टर 7 अगस्त को रिलीज कर दिया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर को तिहरी भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी घोषणा की। फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म के आधिकारिक पोस्टर में लव कुमार का पहला लुक 7 अगस्त की सुबह रिलीज किया जाएगा।

बॉबी द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म में जूनियर एनटीआर जय, लव और कुश तिहरी भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अपने किरदारों के लिए, जूनियर एनटीआर कृत्रिम बनावट संबंधी परिधान पहने दिखाई देंगे। उनके लुक को हॉलीवुड मेक-अप कलाकार वेंस हर्टवेल द्वारा देखा गया है। हर्टवेल को तीन भागों वाली 'लॉर्ड ऑफ रिंग्स' और 'शटर आइसलैंड' में उनके काम के लिए पहचाना जाता है।

इस फिल्म में राशि खन्ना और निवेथा थॉमस केंद्रीय महिला किरदारों को निभा रही हैं। कल्याण राम द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म में जाने माने बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय को नकारात्मक भूमिका के लिए अनुबंधित किया गया है। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। (तो इस तरह दिल्ली का सिंपल सा लड़का बन गया बॉलीवुड का रोमांस किंग)

Latest Bollywood News