1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इस तरह दिल्ली का सिंपल सा लड़का बन गया बॉलीवुड का रोमांस किंग

तो इस तरह दिल्ली का सिंपल सा लड़का बन गया बॉलीवुड का रोमांस किंग

 Published : Aug 03, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 03:02 pm IST

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रचार के लिए किंग खान और अनुष्का अलग-अलग शहरो में भी पहुंच रहे हैं।

Shah rukh- India TV Hindi
Shah rukh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रचार के लिए किंग खान और अनुष्का अलग-अलग शहरो में भी पहुंच रहे हैं। हाल ही में ‘जब हैरी मेट सेजल’ की इस टीम ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में कई ऐसी चीजें बताई हैं, जो शायद किंग खान के फैंस नहीं जानते होंगे। शाहरुख ने यहां फिल्म के बारे में तो बात की ही, साथ ही उन्होंने कई निजी बातों को लेकर भी खुलासे किए।

इंटरव्यू के दौरान जब शाहरुख से पूछा गया कि उन्होंने किस तरह से गौरी खान को रिझाया तो इस पर किंग खान जवाब देते हुए कहा कि, उन्होंने कभी भी गौरी को इम्प्रेस करने की कोशिश नहीं। बल्कि वह तो लड़कियों से बात करने में बहुत घबराते हैं। साथ उन्होंने कहा कि मैंने कभी अपनी निजी जिंदगी में किसी भी लड़की को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश नहीं की। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि एक इतना सिंपल लड़का जो कभी किसी को प्रपोज करने में भी घबराता है वो आज बॉलीवुड का रोमांस किंग कैसे बना गया। इसके बाद शाहरुख ने खुलकर इस पर अपना जवाब दिया।

उन्होंने कहा, "ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मेरे डायरेक्टर्स अपनी रोमांटिक भड़ास को मेरे जरिए निकालते हैं। मैं इस तरह की बातें कभी नहीं कर सकता और न ही मुझे ये सब समझ आता है। मुझे सिर्फ लाइनें लिखकर दी जाती है कि ये लड़की को बोल दो, लेकिन जो मेरी एक्ट्रेस हैं वो इतना प्यार दिखाती हैं और मुझे इतना कंफर्टेबल कर देती हैं कि इस तरह की लाइनों को बहुत आराम से बोल लेता हूं। अगर ये एक्ट्रेस कभी इन लाइनों पर थोड़ा भी गुस्से में बोल देतीं तो मैं वहीं पर बेहोश जाता।"

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन