1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘कबाली’ ने किया ‘सुल्तान’ को चित्त, कलेक्शन जान हैरान रह जाएंगे आप

‘कबाली’ ने किया ‘सुल्तान’ को चित्त, कलेक्शन जान हैरान रह जाएंगे आप

चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत के अभिनय से सजी फिल्म 'कबाली' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन फिल्म ने 50-55 करोड़ की कमाई की।

kabali- India TV Hindi
kabali

चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत के अभिनय से सजी फिल्म 'कबाली' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन फिल्म ने 50-55 करोड़ की कमाई की।  22 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म कमाई के मामले में इस साल की टॉप फिल्म बन गई है।

‘सुल्तान’ और ‘पीके’ का तोड़ा रिकॉर्ड

रजनीकांत की इस फिल्म ने सलमान खान की 'सुल्तान' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कबाली ने आमिर खान की 'पीके' और सलमान खान की 'सुल्तान' इन दोनों ही फिल्मों से ज्यादा कमाई की है। सुल्तान ने 36.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। सूत्रों के मुताबिक उम्मीद है कि कबाली का 2 दिनों का कलेक्शन 100 करोड़ के पार होगा।

Also read:

पूरे विश्व में करीब 8000 से 10000 स्क्रीन पर हुई रिलीज

कबाली पूरे विश्व में करीब 8000 से 10000 स्क्रीन में रिलीज हुई थी। इसमें 480 स्क्रीन अमेरिका में, 490 मलेशिया में और 500 से अधिक खाड़ी देशों में स्थित हैं। फिल्म ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, स्टि्जरलैंड, डेनमार्क, हालैंड, स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया में रिलीज हुई है।

तस्वीरों में देखिए विमान पर छाए 'कबाली' के रजनीकांत-

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी कबालीश्वरन (रजनीकांत) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह मलेशिया में अपने पत्नी रूपा (राधिका आप्टे) के साथ रहता है। यहां लोग उसे कबाली के नाम से जानते हैं। लेकिन अपनी पत्नी के साथ सुख से जिंदगी बिता रहे कबाली के साथ ऐसा क्या होता है कि उसे 25 साल के लिए जेल जाना पड़ता है। इसी के साथ फिल्म की कई दिलचस्प मोड़ के साथ आगे बढ़ती है। इस बीच सजा खत्म होते ही कबाली जेल से बहार आकर जनता का मसीहा बन जाता। लेकिन ऐसा कबाली की जिंदगी में क्या हो जाता है कि उसे जेल जाना पड़ता है? जेल से बाहर आने के बाद वह ऐसा क्या करता है कि जनता का मसीहा बन जाता है। ऐसे ही कई सवालों के जवाब जानने के लिए आपको एक बार तो सिनेमाघरों का रुख करना होगा।

Latest Bollywood News