1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंगापुर के सिनेमा घरों में कबाली के प्रदर्शन पर की गई आरती

सिंगापुर के सिनेमा घरों में कबाली के प्रदर्शन पर की गई आरती

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2016 12:47 pm IST,  Updated : Jul 23, 2016 01:00 pm IST

सिंगापुर: रजनीकांत के प्रशंसकों ने कल यहां पर उनकी तमिल फिल्म कबाली प्रदर्शित होने पर आरती की और भारतीय सुपरस्टार के कटआउट पर माला पहनायी। साथ ही इस फिल्म के कई अतिरिक्त शो भी चलाए

rajnikanth- India TV Hindi
rajnikanth

सिंगापुर: रजनीकांत के प्रशंसकों ने कल यहां पर उनकी तमिल फिल्म कबाली प्रदर्शित होने पर आरती की और भारतीय सुपरस्टार के कटआउट पर माला पहनायी। साथ ही इस फिल्म के कई अतिरिक्त शो भी चलाए गए।

रेक्स सिनेमा के बाहर लंबी कतारें देखी गयी जहां पर प्रशंसकों ने रजनीकांत के करीब चार मीटर उंचे कटआउट के लिए फूलों की एक माला का प्रबंध किया था। गैंगेस्टर आधारित इस फिल्म से उन्होंने करीब दो साल के बाद बडे़ पर्दे पर वापसी की है जिसकी शूटिंग मुख्यरूप से मलेशिया में की गयी थी।

प्रशंसकों ने बड़े पर्दे पर 65 वर्षीय अभिनेता की वापसी का भी जश्न मनाया और रेक्स सिनेमा में एक छोटे कटआउट के सामने आरती कर खुशी का इजहार किया और तालियां बजायी। स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक, कबाली के पहले दिन भारी बुकिंग हुई और कैथी कॉम्पलेक्स की ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली धीमा हो गयी और संचालकों ने अतिरिक्त शो भी चलाए।

भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए रेक्स सिनेमा ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। रेक्स के 1,736 सीटों वाले हॉलों का टिकट बिक गया जबकि कैथी ने अपने सभी पांचों शाखाओं में फिल्म दिखायी। पा राजींथ द्वारा निर्देशित फिल्म कबाली में ताईर्वान के अभिनेता विंसटोन चाओ भी नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन