1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम मंदिर चंदा चोरी मामला, चंपत राय ने अब SIT को लिखा पत्र, जानें क्या लिखा है

राम मंदिर चंदा चोरी मामला, चंपत राय ने अब SIT को लिखा पत्र, जानें क्या लिखा है

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jul 07, 2026 08:24 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 08:34 pm IST

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय ने पहली बार राम भक्तों के नाम पत्र लिखा। इसके बाद उन्होंने एसआईटी के नाम पत्र लिखा है। जानें उन्होंने क्या क्या बताया है?

चंपत राय का लेटर- India TV Hindi
चंपत राय का लेटर

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद चंपत राय ने पहले राम भक्तों के नाम पत्र लिखा और उसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कर रही SIT को भी पत्र लिखा है। राम भक्तों के नाम लिखे पत्र में चंपत राय ने खुद को निर्दोष बताया है और कहा है कि मैंने मौन धारण कर लिया है, जल्द ही इस पूरे मामले का सच सबके सामने होगा। 

चंपत राय ने SIT को लिखित बयान सौंपा

  • बयान में कहा कि 5 फरवरी 2025 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अयोध्या शाखा के मुख्य प्रबंधक गोविंद मिश्र द्वारा जारी गिनती संबंधी दिशा-निर्देशों से वे सहमत नहीं थे।

     

  • चंपत राय का दावा कि इस दिशा-निर्देश पत्र पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं, जबकि अगस्त 2020 से जून 2026 तक के अन्य संबंधित दस्तावेजों पर उनके और अन्य अधिकारियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
     
  • उन्होंने कहा कि इस दिशा-निर्देश की जानकारी उन्हें 13 जून 2026 को अकाउंट ऑफिस से दस्तावेज मिलने के बाद हुई।
     
  •  बयान के अनुसार, दिशा-निर्देश की प्रति महासचिव को भेजे जाने का उल्लेख था, लेकिन उन्हें इसकी पूर्व जानकारी नहीं दी गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

  •  चंपत राय के अनुसार, 9 फरवरी 2024 को बैंक के साथ हुए MoU में सुरक्षा के स्पष्ट प्रावधान थे।
     
  • MoU के मुताबिक: गिनती कक्ष में CCTV कैमरे लगाए गए।
     
  •  लोहे की सलाखों वाला सुरक्षा दरवाजा लगाया गया।
     
  •  कर्मचारियों को बैठाकर मेज पर नोटों की गिनती की व्यवस्था की गई।
     
  • उनका कहना है कि यदि इन व्यवस्थाओं का सही तरीके से पालन होता तो चोरी की संभावना काफी कम हो सकती थी।

बैंक की कार्यप्रणाली पर आरोप

बयान में आरोप लगाया गया कि

  •  गिनती कक्ष में प्रवेश और बाहर निकलने के समय सघन तलाशी नहीं ली गई।
     
  • बिना जेब वाले कपड़े पहनने जैसे सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कराया गया।
     
  • बैंक द्वारा दिए गए कपड़ों में भी जेब थीं।
     
  • चंपत राय  ने कहा कि बैंक के अपने नियमों का भी सही तरीके से पालन नहीं किया गया।
     
  • उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू होते तो चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सकता था।

स्टाफ चयन पर भी आपत्ति

  • चंपत राय ने कहा कि गिनती के लिए चुने गए युवकों को हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में रखा गया था।
     
  • उनके अनुसार, इतने संवेदनशील कार्य के लिए हाउसकीपिंग स्टाफ का उपयोग उचित नहीं था।

ये भी पढ़ें:
"जल्द सच सामने आएगा", इस्तीफा देने के बाद चंपत राय का पत्र राम भक्तों के नाम, जानें क्या लिखा है
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करके अब पछता रहे सभी आरोपी, गिरफ्तारी के बाद जेल में लग रहा बहुत डर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत