1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच, जिम्बाब्वे और एशियन गेम्स के लिए मिली जिम्मेदारी

वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच, जिम्बाब्वे और एशियन गेम्स के लिए मिली जिम्मेदारी

 Published : Jul 07, 2026 02:42 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 02:42 pm IST

वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे टूर और एशियन गेम्स के दौरान भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे। बॉलिंग कोच सुनील जोशी और बैटिंग का काम ऋषिकेश कानितकर संभालेंगे।

vvs laxman- India TV Hindi
वीवीएस लक्ष्मण Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेल रही है। अब तक दो मैच हो गए हैं और आज तीसरा मुकाबला ट्रेंट ब्रिज में होना है। पांच मैचों की ये सीरीज खत्म होने के बाद तीन वनडे मैच खेलेगी और इसके बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया की कोचिंग का काम वीवीएस लक्ष्मण देखेंगे। वे एशियन गेम्स के दौरान भी ये जिम्मेदारी उठाते हुए नजर आएंगे। 

जिम्बाब्वे और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण होंगे हेड कोच

टीम इंडिया इस वक्त लगातार मुकाबले खेल रही है। एक सीरीज के बाद दूसरी सीरीज शुरू हो जाती है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच खेलने के बाद इसी के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यानी बीच में बहुत ज्यादा दिन का गैप नहीं है। यही वजह है कि इस सीरीज के लिए वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई ने हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। 

इस वक्त सीओई के हेड हैं लक्ष्मण 

वीवीएस लक्ष्मण इस वक्त सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई के हेड हैं और बीच बीच में टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी भी निभाते रहे हैं। खास बात ये भी है कि जिस वक्त एशियन गेम्स खेले जा रहे होंगे, उसी वक्त भारतीय टीम वेस्टइंडीज के भी खिलाफ सीरीज खेल रही होगी। यानी ये दोनों टूर्नामेंट करीब करीब साथ साथ हो रहे होंगे, इसलिए जहां एक ओर सीनियर टीम के साथ वेस्टइंडीज टूर पर गौतम गंभीर रहेंगे, वहीं एशियन गेम्स में वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के साथ जाएंगे। एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले टी20 फॉर्मेट यानी 20 ओवर के मैच होंगे। 

बॉलिंग कोच सुनील जोशी और बैटिंग कोच का काम कानितकर देखेंगे

जिम्बाब्वे टूर पर केवल लक्ष्मण ही नहीं, पूर्व स्पिन गेंदबाज सुनील जोशी गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं ऋषिकेत कानितकर बैटिंग कोच का काम संभालेंगे। यही सिलसिला एशियन गेम्स में भी जारी रहेगा, जो इस बार जापाना में हो रहे हैं। देखना होगा कि जब लक्ष्मण टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे तो टीम कैसा प्रदर्शन करती है। इससे पहले ज​ब लक्ष्मण ने ये काम किया था, तब टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया था। 

यह भी पढ़ें 

सूर्यकुमार यादव ने फर्जी बयान पर तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए कही ऐसी बात

टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले प्लेयर्स की ये दुर्दशा, आखिर बीसीसीआई की कोशिश क्या है

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल