1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव ने फर्जी बयान पर तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए कही ऐसी बात

सूर्यकुमार यादव ने फर्जी बयान पर तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए कही ऐसी बात

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jul 07, 2026 01:12 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 01:12 pm IST

सूर्यकुमार यादव को लेकर पिछले दिनों एक पोस्ट वायरल हुई थी। जिसको लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अब सूर्या ने खुद सामने आकर तस्वीर साफ कर दी है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

सूर्यकुमार यादव इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। सूर्या की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने मार्च में आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद ना केवल उनकी कप्तानी छीन ली गई, बल्कि टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस बीच टीम इंडिया एक जीत के लिए तरस रही है। तभी अचानक एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसको लेकर ये अंदेशा हुआ कि सूर्या टीम का मजाक बना रहे हैं, लेकिन अब खुद सूर्या ने इस पूरे मामले को साफ कर दिया है। उन्होंने नए और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बड़ी बात कही है। 

सूर्यकुमार यादव ने अब से कुछ ही देर पहले किया सोशल मीडिया पोस्ट

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दो बार के टी20 चैंपियन सूर्यकुमार यादव ने अब से कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वह टीम इंडिया के लिए बहुत खुश हैं और हमेशा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने कि उन्हें पता है कि हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और उन्हें हमेशा पूरा समर्थन मिलेगा। इसके साथ ही सूर्या ने वैभव की बात लिखते हुए कहा कि वैभव के लिए एक खास संदेश, तुम एक ऐसे सफर की शुरुआत में हो जो बेहद रोमांचक और यादगार होने वाला है। हर पल का आनंद लो और अपने देश का नाम लगातार रोशन करते रहो।

सूर्या के नाम से फैलाई जा रही है गलत पोस्ट

इसके बाद सूर्या ने उन बातों को भी अफवाह करार दिया, जो पिछले कुछ दिनों से उड़ाई जा रही थीं। उन्होंने कहा है कि वे यह भी देख रहे हैं कि सोशल मीडिया पर एक बयान उनके नाम से फैलाया जा रहा है, जबकि वह पूरी तरह गलत तरीके से मुझसे जोड़ा गया है। सूर्या ने लिखा है कि वे साफ करना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसा कोई बयान न तो दिया है और न ही किसी को इसकी अनुमति दी है। कृपया बिना पुष्टि की गई जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें। पूर्व कप्तान ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट, अपने साथियों और इस खेल के प्रति मेरा समर्थन हमेशा कायम रहेगा, और यह उन झूठे बयानों से कहीं अधिक बुलंद होगा जिन्हें गलत तरीके से मेरे नाम से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले प्लेयर्स की ये दुर्दशा, आखिर बीसीसीआई की कोशिश क्या है

आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच, रात के लाइव के लिए हो जाइए तैयार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल