1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच, रात के लाइव के लिए हो जाइए तैयार

आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच, रात के लाइव के लिए हो जाइए तैयार

 Published : Jul 07, 2026 10:46 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 10:46 am IST

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आज ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। टीम इंडिया नई तैयारी के साथ इस मैच में उतरेगी। इस बीच मैच फिर से देर से शुरू होगा, इसका ख्याल रखिएगा।

shreyas iyer and harry brook- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर और हैरी ब्रूक Image Source : AP-PTI

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज जारी है। सीरीज के अब तक दो मैच हो चुके हैं। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया और दूसरा मुकाबला अंग्रेज टीम ने चार विकेट से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। अब आज सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भी भारतीय समय अनुसार शाम को नहीं होगा, ​बल्कि रात में शुरू होगा, जो आधी रात तक चलता रह सकता है। यानी अगर आप मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो फिर आपकी नींद खराब होगी। 

श्रेयस अय्यर को अब तक अपनी पहली जीत की तलाश

आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में उतरेगी। श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं, लेकिन एक में भी उन्हें ​जीत नहीं मिली है। टीम तीन मैच हारी है और एक रद हो गया था। क्या आज वो दिन है, जब अय्यर की जीत का खाता खुलेग, ये दे रात पता चलेगा। 

आज रात दस बजे से शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच

इस बीच आज के मैच के टाइम की बात करें तो ट्रेंट ​ब्रिज में होने वाला मुकाबला भारतीय समय अनुसार 10 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े नौ बजे टॉस होग, उसी वक्त पता चलेगा कि इस मैच में टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी। इंग्लैंड ने तो अपनी परम्परा निभाते हुए एक दिन पहले ही प्लेइंग इलेवन बता दी है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

विश्व कप जीतने के बाद खराब दौर से गुजर रही है टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद इस वक्त बहुत खराब दौर से गुजर रही है। विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है, वहीं श्रेयस अय्यर को कमान दी गई है, जो अभी तक एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। अब सीरीज के तीन और मैच बचे हैं, अगर इसमें से एक भी मैच हाथ से गया तो फिर समझ लीजिए कि सीरीज भी हाथ से चली जाएगी। फिर भारत के पास सीरीज जीतने का मौका नहीं होगा। देखना होगा कि टीम इंडिया आज के मैच में कैसा खेल दिखाती है। 

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी, नए कप्तान को लेकर भी दिया बड़ा बयान

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी की जगह बरकरार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल