1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजल अग्रवाल की शादी को 1 महीने पूरे, पति गौतम किचलू संग फोटो शेयर कर लिखी खास बात

काजल अग्रवाल की शादी को 1 महीने पूरे, पति गौतम किचलू संग फोटो शेयर कर लिखी खास बात

काजल और गौतम ने 30 अक्टूबर को मुंबई में एक-दूसरे का हाथ थामा था।

kajal aggarwal celebrate one month of marriage with husband gautam kitchlu- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @KAJALAGGARWALOFFICIAL काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी को एक महीने हुए पूरे

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल की शादी को एक महीने पूरे हो गए हैं। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू का हाथ थामा था। एक महीने पूरे होने पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति संग तस्वीरें शेयर की हैं और इमोशनल नोट भी लिखा है। उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 

काजल अग्रवाल ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने पति गौतम किचलू संग मस्ती कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "यहाँ हँसी, प्यार और सभी चीजों के लिए अच्छा है।"

हनीमून पर पति का हाथ थाम 'अंडर वॉटर डाइविंग' करती दिखीं काजल अग्रवाल

काजल ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वो मुस्कुराते हुए अपनी पति को निहार रही हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा- #happyonemonth

काजल अग्रवाल शादी के बाद हनीमून मनाने मालदीव गई थीं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती थीं। शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी ग्लैमरस व स्टनिंग फोटोज शेयर कर रही हैं।

Photos: काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की हनीमून की नई फोटोज आईं सामने, दिखा एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

बता दें कि काजल और गौतम ने 30 अक्टूबर को मुंबई में एक-दूसरे का हाथ थामा था। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इस प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन मुंबई के एक होटल में हुआ था। इनकी शादी की फोटोज खूब वायरल हुईं। 

काजल अग्रवाल के लाइफ पार्टनर गौतम किचलू एक इंटीरियर कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी फर्नीचर में भी डील करती है। 

Latest Bollywood News