1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Photos: काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की हनीमून की नई फोटोज आईं सामने, दिखा एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

Photos: काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की हनीमून की नई फोटोज आईं सामने, दिखा एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

 Published : Nov 12, 2020 01:03 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 07:54 pm IST

काजल अग्रवाल ने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग हाल ही में शादी की है और अब वह मालदीव में हनीमून मना रही हैं।

 Photos: New photos of Kajal Aggarwal and Gautam Kichlu's honeymoon came out, the bold style of the - India TV Hindi
  Photos: New photos of Kajal Aggarwal and Gautam Kichlu's honeymoon came out, the bold style of the actress was seen: काजल अग्रवाल ने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग हाल ही में शादी की है और अब वह मालदीव में हनीमून मना रही हैं।    Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग हाल ही में शादी की है और अब वह मालदीव में हनीमून मना रही हैं। इस बीच काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। देखिए काजल और गौतम के हनीमून की कुछ तस्वीरें।

काजल अग्रवाल ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो पति गौतम किचलू के साथ बेड पर बैठी हुई हैं, लेकिन खास बात ये है कि उनका ये बेडरूम समुंदर के अंदर बना हुआ है। उनके ऊपर ढेर सारी मछलियां तैरती हुई दिखाई दे रही हैं। 

मालदीव में हनीमून मना रहीं काजल अग्रवाल की नई तस्वीरें आईं सामने, पति गौतम किचलू संग शेयर की Photos

काजल ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी बैक दिखाई दे रही है। इस ड्रेस में वो काफी बोल्ड लग रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "मछलियां मुझे देख रही हैं या फिर मैं मछलियों को देख रही हूं।"

काजल ने गौतम को गले लगाते हुए भी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- इस तरह हुई सुबह।

काजल ने 6 अक्टूबर को अपने प्रशंसकों को अपनी शादी की जानकारी दी। उनकी शादी की फोटोज खूब वायरल हुई थी। काजल ने मुंबई के एक होटल में शादी की थी। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल