A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के 7 दिन बाद हनीमून पर गए काजल अग्रवाल और गौतम किचलू, शेयर की ये तस्वीर

शादी के 7 दिन बाद हनीमून पर गए काजल अग्रवाल और गौतम किचलू, शेयर की ये तस्वीर

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी को आज 7वां दिन है। शादी के 7वें दिन ये कपल अपने हनीमून के लिए रवाना हो गया है।

<p> </p>
<p>Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu</p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KAJAL AGGARWAL   Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी को आज 7वां दिन है। शादी के 7वें दिन ये कपल अपने हनीमून के लिए रवाना हो गया है। हालांकि ये दोनों न्यूली मैरिड कपल हनीमून पर कहां जा रहे हैं इसे सीक्रेट ही रखा है। हालांकि हनीमून पर जाने से पहले काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। 

Image Source : Instagram/KAJAL AGGARWALKajal Aggarwal 

लाल रंग की साड़ी में काजल अग्रवाल का दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

ये दोनों तस्वीरें काजल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। दोनों तस्वीरों में गौतम और काजल का पासपोर्ट नजर आ रहा है। एक तस्वीर के ऊपर लिखा है- 'बैग पैक हो गए हैं' तो वहीं दूसरी तस्वीर के ऊपर लिखा है- 'जानें के लिए तैयार हैं।' अब गौतम और काजल अपने हनीमून पर कहां गए हैं इसे तो दोनों ने सीक्रेट ही रखा है। यानी कि आपको इन दोनों की हनीमून की तस्वीरें देखने के लिए थोड़ा इंतजार जरूर करना होगा। 

Image Source : Instagram/KAJAL AGGARWALKajal Aggarwal 

लाल रंग की बिंदी लगाकर अक्षय कुमार ने किया ट्रांसजेंडर का समर्थन, बोले- 'अब आपकी बारी'

गौतम और काजल ने 30 अक्टूबर को मुंबई के ताज होटल में शादी के बंधन में बंधे। शादी से पहले ये दोनों करीब 7 साल तक दोस्त रहे और बीते 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हनीमून के लिए उड़ान भरने से पहले काजल ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

काजल की ये तस्वीरें उनके पहले करवाचौथ की थीं। 

 

Latest Bollywood News